होम / मीडिया फोरम / ‘Interactive Avenues’ के फाउंडिंग सीईओ रतीश नायर का निधन
‘Interactive Avenues’ के फाउंडिंग सीईओ रतीश नायर का निधन
उनका अंतिम संस्कार 24 मई को होगा। बता दें कि नायर को ऑनलाइन और न्यू मीडिया मार्केटिंग में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश की अग्रणी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी ‘Interactive Avenues’ (IA) के फाउंडिंग सीईओ रतीश नायर का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 24 मई को होगा।
बता दें कि नायर को ऑनलाइन और न्यू मीडिया मार्केटिंग में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता था। उन्होंने जून 2023 में अपने नवीनतम वेंचर ‘Building.Sooper’ की सह-स्थापना की थी।
नायर के निधन से टेक्नोलॉजी और एंटरप्रिन्योर इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
टैग्स निधन श्रद्धांजलि रतीश नायर ट्रिब्यूट इंटरैक्टिव एवेन्यूज