होम / मीडिया फोरम / मनीकंट्रोल से जुड़ीं रंजीता सहगल, संभालेंगी इन जिम्मेदारियों का भार
मनीकंट्रोल से जुड़ीं रंजीता सहगल, संभालेंगी इन जिम्मेदारियों का भार
बिजनेस न्यूज वेबसाइट ‘मनीकंट्रोल’ (moneycontrol.com) ने रंजीता सहगल को रेवेन्यू हेड के तौर पर नियुक्त किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
बिजनेस न्यूज वेबसाइट ‘मनीकंट्रोल’ (moneycontrol.com) ने रंजीता सहगल को रेवेन्यू हेड के तौर पर नियुक्त किया है। सहगल की जिम्मेदारी रेवन्यू बढ़ाने और प्लेटफॉर्म के लिए मार्केटिंग स्ट्रेटजी बनाने पर होगी।
सहगल इसके पहले नेटवर्क18 में अपनी भूमिका निभा रही थीं। वे सीएनबीसी टीवी18 डिजिटल (CNBCTV18 Digital) की बिजनेस हेड थीं, जहां उन्होंने बिजनेस को अपनी स्थापना के समय से आगे बढ़ाया और ब्रैंड के लिए बेहतर रेवन्यू स्थापित किया।
उन्हें इस क्षेत्र में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने टाइम्स (Times), सिफी (Sify), याहू (Yahoo), रेडिफ डॉट कॉम (Rediff.com) आदि के साथ काम किया है।
अपनी नई भूमिका को लेकर सहगल ने कहा कि दुनिया आज बहुत ही गतिशील है और बिजनेस के दिग्गजों को अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जो उनकी कल्पना से परे हैं। मनीकंट्रोल दो दशक से अधिक समय से डिजिटल बिजनेस और फाइनेंस इंडस्ट्री में अग्रणी है। हम बदलते समय के साथ अपने दर्शकों को लगातार कुछ नया और स्पेशल देने की कोशिश करते रहेंगे। मैं ऐसे समय में मनीकंट्रोल से जुड़ रही हूं, जब डिजिटल क्रांति अपने चरम पर है और हम अभी भी इसकी उपयोगिता और सेवाओं को लेकर आश्चर्य में हैं। यह कहने के बाद, मैं सार्थक योगदान देने के लिए तत्पर हूं, विशेष रूप से तब जब परिस्थितियां तेजी से विकास की ओर अग्रसर हैं।
टैग्स मनीकंट्रोल रंजीता सहगल