होम / मीडिया फोरम / दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन: अध्यक्ष पद पर राकेश थपलियाल निर्वाचित
दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन: अध्यक्ष पद पर राकेश थपलियाल निर्वाचित
इसके साथ ही प्रमोद कुमार सिंह (वरिष्ठ पत्रकार, प्रसार भारती) महासचिव और नरेश गुप्ता (पूर्व संपादक, राष्ट्रीय समाचार) कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से संबद्ध दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए) के चुनाव 2024-26 में राकेश थपलियाल (प्रधान संपादक, खेल टुडे) को अध्यक्ष और प्रमोद कुमार सिंह (वरिष्ठ पत्रकार, प्रसार भारती) को महासचिव के पद पर निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया है। इसके साथ ही नरेश गुप्ता (पूर्व संपादक, राष्ट्रीय समाचार) कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
नामांकन की अंतिम तिथि के बाद चुनाव अधिकारी अशोक किंकर ने सोमवार को चुनाव परिणाम की घोषणा की। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के मुख्यालय और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के कार्यालय 7, जंतर मंतर रोड, दूसरी मंजिल, नई दिल्ली 110001 में हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
चुनाव में अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, एक महासचिव, तीन सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 15 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के अध्यक्ष रास बिहारी ने सभी निर्वाचित पत्रकारों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि डीजेए दिल्ली में मीडियाकर्मियों के उत्थान के लिए और तेजी से काम करेगा।
निर्वाचित डीजेए कार्यकारिणी 2024-26: अध्यक्ष: राकेश थपलियाल; महासचिव: प्रमोद कुमार सिंह; कोषाध्यक्ष: नरेश गुप्ता; उपाध्यक्ष: डॉ.रामेश्वर दयाल (पूर्व प्रमुख संवाददाता, नभाटा), केपी मलिक (राजनीतिक संपादक, दैनिक भास्कर), रणवीर सिंह (पूर्व खेल संपादक, इंडिया न्यूज), अनिता चौधरी (दैनिक स्वदेश) चुने गए हैं। वहीं, सचिव: अमरेन्द्र गुप्ता (वरिष्ठ संवाददाता, डीडी न्यूज), प्रियरंजन (वरिष्ठ संवाददाता, जनसत्ता) और कृष्ण देव पाठक (मुख्य संवाददाता, वीर अर्जुन) चुने गए हैं।।
इसके साथ ही कार्यकारिणी में राजेश कुमार भसीन (विराट वैभव), सुशील देव (फ्रीलांस पत्रकार), प्रतिभा शुक्ल (जनसत्ता), सुजान सिंह (फोटो जर्नलिस्ट), नवीन गौतम (पूर्व प्रमुख संवाददाता, दैनिक जागरण), मानवेंद्र कुमार (लाइव इंडिया न्यूज 24/संपूर्ण माया), सगीर अहमद (संसद टीवी), निवेदिता मदाने (फ्रीलांस-‘मराठी पत्रकार), राजेंद्र स्वामी (वरिष्ठ पत्रकार), दीप्ति अंगरीश (वरिष्ठ पत्रकार), कृष्न कुमार तिवारी (पहल टुडे), अमित कुमार गौड़ (बियांड इंडिया), आलोक मोहन नायक (वरिष्ठ पत्रकार), डाक्टर अशोक बर्थवाल (धनुष्टंकार डॉट कॉम) और प्रदीप श्रीवास्तव (जी मीडिया) को शामिल किया गया है।
टैग्स चुनाव एनयूजेआई डीजेए रास बिहारी प्रमोद सिंह नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स इंडिया राकेश थपलियाल