होम / मीडिया फोरम / राजस्थान विधानसभा का होगा अपना डिजिटल चैनल, प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश

राजस्थान विधानसभा का होगा अपना डिजिटल चैनल, प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश

राजस्थान विधानसभा का जल्द ही अपना डिजिटल चैनल होगा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इसके लिए शुक्रवार को विधानसभा में एक बैठक बुलाई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

राजस्थान विधानसभा का जल्द ही अपना डिजिटल चैनल होगा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इसके लिए शुक्रवार को विधानसभा में एक बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने राजस्थान विधानसभा के डिजिटल चैनल निर्माण के प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

अध्‍यक्ष ने बैठक में विधानसभा डिजिटल चैनल के लिए आवश्यक ढांचागत व्यवस्था, उपकरण, वैधानिक प्रक्रिया, सुरक्षात्मक माप दण्ड, तकनीकी व संपादकीय टीम और आवश्यक वित्तीय व्यवस्थाओं के प्रस्‍ताव तैयार किये जाने के लिए अधिकारियों और प्रसारण विशेषज्ञों से चर्चा की।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निर्देश दिये कि सभी वैधानिक एवं वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चैनल प्रारम्भ करने के प्रस्‍ताव तैयार किये जाये। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर चैनल की 12 से 14 घंटे तक प्रसारण की व्यवस्था को सुनिश्चित किये जाने के प्रस्‍तावों को अगली बैठक में प्रस्‍तुत किया जाये। लोकसभा टीवी, राज्यसभा टीवी के साथ निजी टीवी और डिजिटल चैनल की ढांचागत, वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था का अध्ययन किए जाने के लिए भी निर्देश दिए।

राजस्थान विधानसभा देश की पहली विधानसभा होगी, जिसका डिजिटल चैनल होगा। इस चैनल पर विधानसभा के सदन की कार्यवाही के लाइव प्रसारण के साथ-साथ राजस्थान विधानसभा और राज्य सरकार की गतिविधियों और योजनाओं का प्रसारण भी होगा।

इसी के साथ ही राजस्थान विधानसभा की गतिविधियों से परिचित कराने के लिए राज्य के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भी कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगे। राज्‍य के राजनीतिक व ऐतिहासिक ज्ञान और संविधान से संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण भी इस डिजिटल चैनल पर किया जायेगा।


टैग्स राजस्थान विधानसभा डिजिटल चैनल
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago