होम / मीडिया फोरम / इन गंभीर आरोपों में घिरा दैनिक जागरण का पत्रकार, विरोध में एकजुट हुए अधिवक्ता
इन गंभीर आरोपों में घिरा दैनिक जागरण का पत्रकार, विरोध में एकजुट हुए अधिवक्ता
गुस्साए अधिवक्ताओं ने अखबार की प्रतियां भी जलाईं, पत्रकार की संपत्ति की जांच की मांग भी उठाई
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
दैनिक जागरण के संवाददाता द्वारा अधिवक्ता ग्राम प्रधान के साथ ब्लैकमेलिंग व उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का है। संवाददाता द्वारा ब्लैकमेलिंग व उत्पीड़न के विरोध में अधिवक्ता संघ, तालबेहट ने प्रदर्शन किया और विरोध में दैनिक जागरण अखबार की कॉपियां जलाकर नारेबाजी की।
अधिवक्ता संघ का आरोप है कि अखबार की आड़ में जागरण संवाददाता द्वारा अवैध रूप से वसूली की जा रही है। अधिवक्ता संघ ने आरोपी जागरण संवाददाता द्वारा अखबार की आड़ में अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति की जांच कराने की मांग भी उठाई। इसके अलावा अधिवक्ता संघ ने दैनिक जागरण के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पास किया।
इस बारे में ग्राम प्रधान रामगोपाल झा का कहना है कि दैनिक जागरण के संवाददाता अखिलेश जैन द्वारा उनसे अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है। इसके लिए संवाददाता द्वारा तमाम तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। आरोप यह भी है कि शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढों पर रखे गए पत्थरों के ढक्कन को हटाकर संवाददाता द्वारा फुटेज ले ली जाती है और बाद में उस फुटेज के आधार पर उनसे अवैध रूप से धन की मांग की जाती है। इसके अन्य तरह से भी उन पर वसूली के लिए दबाव डाला जाता है।
इस घटना का विडियो आप यहां देख सकते हैं-
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स दैनिक जागरण प्रदर्शन अधिवक्ता संघ रामगोपाल झा अखिलेश जैन