होम / मीडिया फोरम / पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन का निधन: PM

पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन का निधन: PM

वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही मनमोहन के परिवार के लिए एक शोक संदेश भी भेजा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही मनमोहन के परिवार के लिए एक शोक संदेश भी भेजा है। इस शोक संदेश में पीएम ने लिखा है, ‘मनमोहन जी के निधन का समाचार सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’

इसके साथ ही पीएम ने यह भी लिखा है, ‘मनमोहन जी के लिए पत्रकारिता सिर्फ प्रोफेशन नहीं थी, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका था। उन्होंने अपने लिए उच्च मानक स्थापित किए और मूल्य आधारित पत्रकारिता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। खोजी पत्रकारिता के प्रति अपने पैशन और राष्ट्रीय सुरक्षा की बेहतर समझ के चलते उन्होंने देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए मनमोहन हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। मनमोहन का निधन पत्रकारिता जगत के लिए काफी बड़ी क्षति है।’

पीएम मोदी के अनुसार, ‘मनमोहन जी भले ही आज हमारे बीच में भौतिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनके मूल्य, सिद्धांत और विचार हमेशा राह दिखाते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह संतप्त परिवार को यह अपूरणीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन का पिछले दिनों निधन हो गया था। करीब 72 वर्षीय मनमोहन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली स्थित ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ (AIMS) में भर्ती थे, जहां पर उन्होंने बुधवार की शाम करीब पौने छह बजे  अंतिम सांस ली।

मनमोहन अपने समय के जाने-माने खोजी पत्रकार थे। वह ‘द स्टेट्समैन’ (The Statesman), ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times), ’द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times Of India) और ‘द ट्रिब्यून’ (The Tribune) जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में लंबे समय तक प्रमुख पदों पर कार्यरत रहे थे। इसके अलावा वह ‘द संडे गार्डियन’ (The Sunday Guardian) अखबार में कॉलम भी लिखते थे।


टैग्स पीएम मोदी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्रकार का निधन वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन साधना मोहन
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

12 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago