होम / मीडिया फोरम / 'प्रेस क्लब ऑफ गौतमबुद्धनगर’ के मंच पर जुटे तमाम पत्रकार, शेयर किए अनुभव
'प्रेस क्लब ऑफ गौतमबुद्धनगर’ के मंच पर जुटे तमाम पत्रकार, शेयर किए अनुभव
नोएडा के सेक्टर-38ए गार्डन गैलेरिया स्थित प्रेस क्लब ऑफ गौतमबुद्धनगर के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के आगामी कार्यक्रमों और सम्मेलनों पर चर्चा की गई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनसे जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए गठित ‘प्रेस क्लब ऑफ गौतमबुद्धनगर’ ने शनिवार को अपने सदस्यों के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित किया। नोएडा के सेक्टर-38ए गार्डन गैलेरिया स्थित प्रेस क्लब ऑफ गौतमबुद्धनगर के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के आगामी कार्यक्रमों और सम्मेलनों पर चर्चा की गई। इसके अलावा क्लब के सदस्यों ने अपने-अपने अनुभव भी शेयर किए।
‘प्रेस क्लब ऑफ गौतमबुद्ध नगर’ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि क्लब के लिए एक मल्टीपर्पस हॉल तैयार किया जा रहा है। इसका काम शुरू हो चुका है। इस हॉल को बड़े आयोजनों के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रेस क्लब का रेस्टोरेंट और प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल पहले ही शुरू हो चुका है। क्लब के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान भी शुरू किया जा चुका है।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब ऑफ गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महासचिव मोहम्मद यूसुफ, कोषाध्यक्ष ऋषभ शर्मा, अंशुमन यादव, मुकुल बाजपेयी, टीवी9 के सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर निशांत चतुर्वेदी, डीएनए के सीईओ सुशांत मोहन, टीवी9 के ग्रुप एडिटर (डिजिटल) पाणिनी आनंद, जागरण न्यू मीडिया के एग्जिक्यूटिव एडिटर अनिल पांडेय, जनसत्ता के एडिटर विजय झा, हिन्दुस्तान के एडिटर प्रभाष झा, ईटी नाउ के एंकर डिम्पी कालरा, प्रसार भारती के सीनियर एडिटर उमानाथ सिंह, राष्ट्रीय सहारा के संतोष सिंह, गौरव शुक्ला (टीवी9) के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार, आशुतोष ओझा, धीरेंद्र कुमार, कमलेश मेघनानी, विपुल सिंह और अभिषेक श्रीवास्तव समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम की कुछ झलकियां आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स बैठक प्रेस क्लब ऑफ गौतमबुद्धनगर गार्डन गैलेरिया