होम / मीडिया फोरम / जब गर्भवती महिला ने न्यूज चैनल की ओबी वैन को किया हाइजैक
जब गर्भवती महिला ने न्यूज चैनल की ओबी वैन को किया हाइजैक
एक गर्भवती महिला पर न्यूज चैनल की ओबी वैन हाइजैक करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
दक्षिण-पूर्वी अमेरिकी राज्य जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में एक गर्भवती महिला पर न्यूज चैनल की ओबी वैन हाइजैक करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, गर्भवती महिला ने CBS 46 न्यूज चैनल की ओबी वैन को तब हाइजैक किया, जब एक महिला रिपोर्टर उस वैन के अंदर पीछे की सीट पर बैठी हुई थी। वहीं रिपोर्टर को भी प्रैगनेंट बताया जा रहा है। वहीं फोटोग्राफर ओबी वैन के बाहर खड़ा हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, CBS 46 की रिपोर्टर इयानी ह्यूजेस मंगलवार सुबह 5:30 बजे के करीब लाइव रिपोर्ट खत्म करने के बाद वैन के अंदर विडियो एडिट कर रही थीं, तभी वहां एक महिला ने वैन को हाईजैक कर लिया और अटलांटिक स्टेशन के एरिया से बाहर निकल गई।
पुलिस ने बताया कि अटलांटिक कोन्डोज के गेट से एक टोयोटा हाइलैंडर गाड़ी टकरा गई थी, उसी समय चैनल के क्रू मेंबर्स अटलांटिक स्टेशन पर रिपोर्ट कर रहे थे। उनकी वैन भी वहीं खड़ी थी, जिसे देखते ही महिला ने टोयोटा गाड़ी से निकलकर ओबी वैन में जा बैठी और वहां से निकलने की कोशिश करने लगी। तभी रिपोर्टर जो कि गाड़ी के अंदर बैठी थी, जोर-जोर से चिल्लाने लगीं और गाड़ी रुकवाने के लिए गाड़ी की छत को पीटने लगीं।
दुर्घटना ग्रस्त हो चुकी टोयोटा हाईलैंडर गाड़ी की जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस ने ह्यूजेस की चीख सुनी, तो उन्होंने ओबी वैन को रोका और महिला को गिरफ्तार कर लिया।
टैग्स न्यूज चैनल ओबी वैन हाइजैक