होम / मीडिया फोरम / युवा पत्रकार यतेन्द्र शर्मा का फिर दिखा ‘दम’, इन दावों पर लगी मुहर!
युवा पत्रकार यतेन्द्र शर्मा का फिर दिखा ‘दम’, इन दावों पर लगी मुहर!
पॉलिटिकल खबरों में बीजेपी और सरकार की बड़ी खबरें ब्रेक करने के लिए पहचाने जाने वाले 'न्यूज18 इंडिया' (News18 India) के एसोसिएट एडिटर यतेन्द्र शर्मा ने एक बार फिर अपना ‘दम’ दिखाया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
पॉलिटिकल खबरों में बीजेपी और सरकार की बड़ी खबरें ब्रेक करने के लिए पहचाने जाने वाले 'न्यूज18 इंडिया' (News18 India) के एसोसिएट एडिटर यतेन्द्र शर्मा ने एक बार फिर अपना ‘दम’ दिखाया है। उन्होंने फिर साबित कर दिया है कि उनकी पारखी नजरों से कोई भी बड़ी पॉलिटिकल खबर बच नहीं सकती है।
ताजा मामला संसद के विशेष सत्र को लेकर है। दरअसल, 31 अगस्त को खबर आई थी कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। यह खबर सामने आने के कुछ समय बाद ही कई जाने-माने न्यूज चैनल्स ने खबर ब्रेक कर दी कि संसद के इस विशेष सत्र में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बिल लाया जाएगा और इंडिया-भारत को लेकर चर्चा होगी।
वहीं, इस बारे में यतेन्द्र शर्मा का कहना था कि संसद के इस विशेष सत्र में ऐसा कुछ नहीं होगा, बल्कि इस दौरान पुरानी से नई संसद में शिफ्ट होने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहले दो-तीन दिन वर्तमान संसद में देश की आजादी से लेकर अभी तक पास हुए बिल, महत्वपूर्ण चर्चाओं और घटनाओं के बारे में प्रजेंटेशन हो सकता है।
इसके साथ ही यतेन्द्र शर्मा का यह भी कहना था कि नए संसद भवन में इस विशेष सत्र का प्रथम सत्र आयोजित किया जा सकता है। इसके अलावा जी-20 के सफल सम्मेलन पर भारत की धमक और बढ़ती साख पर प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। इसके अलावा एक-दो अन्य महत्वपूर्ण बिल भी सरकार ला सकती है।
समाचार4मीडिया से बातचीत में यतेन्द्र शर्मा का कहना है कि जब संसद का विशेष सत्र हुआ तो उनका एक-एक प्वॉइंट सही निकला। यतेन्द्र शर्मा के अनुसार, ‘सबसे पहले ‘न्यूज18 इंडिया’ ने ही महिला आरक्षण बिल वाली खबर ब्रेक की… जबकि बाकी चैनल वन नेशन-वन इलेक्शन या इंडिया-भारत वाली खबर चला रहे थे।’
बता दें कि एंकरिंग के साथ साथ पॉलिटिकल बीट पर बीजेपी व RSS के साथ साथ-साथ कई मंत्रालयों पर अच्छी पकड़ के लिए यतेन्द्र शर्मा को जाना जाता है। पूर्व में भी उन्होंने कई बड़ी स्टोरीज ब्रेक की हैं। जैसे-आडवाणी का नेता विपक्ष से इस्तीफा किस तारीख को होगा या उमा भारती की बीजेपी में वापसी की डेट तक होगी, यतेन्द्र शर्मा ने ही सबसे पहले ब्रेक की थी। जहां सभी चैनल नितिन गडकरी के दूसरे कार्यकाल की घोषणा कर रहे थे, वहीं यतेन्द्र ने राजनाथ सिंह को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की खबर ब्रेक करके सभी को चौंका दिया था।
राजनाथ सिंह गाजियाबाद लोकसभा से नहीं, बल्कि लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे, यह यतेन्द्र शर्मा ने महीनों पहले बता दिया था। इसके अलावा योगी बनेंगे यूपी के मुख्यमंत्री, त्रिवेन्द्र सिंह रावत उत्तराखंड के सीएम, जयराम ठाकुर हिमाचल के, विजय रूपानी फिर से गुजरात के सीएम बनेंगे, ये सभी बड़ी खबरें यतेन्द्र ने सबसे पहले ब्रेक की थीं।
यही नहीं, यतेन्द्र शर्मा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों से काफी पहले ही दावा कर दिया था कि इन चुनावों में बीजेपी सबसे आगे रहेगी। सोशल मीडिया पर इसके बारे में उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट भी किए थे। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया था।
इसके अलावा वर्ष 2019 में भी यतेन्द्र शर्मा ने पहले ही बता दिया था कि मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने पर बिल को कैबिनेट और संसद में ला सकती है। उनकी वह बात भी सच साबित हुई थी। संसद के विशेष सत्र को लेकर अब यतेन्द्र शर्मा के दावे एक बार फिर सही निकले हैं, जिसने दिखा दिया है कि मीडिया में चल रहीं तमाम तरह की खबरों के बीच किस तरह बड़ी खबरें ब्रेक की जाती हैं।
टैग्स यतेंद्र शर्मा न्यूज18 इंडिया टीवी18 यतेन्द्र शर्मा