होम / मीडिया फोरम / प्रथम पुण्यतिथि पर डॉ. वेदप्रताप वैदिक को किया गया याद

प्रथम पुण्यतिथि पर डॉ. वेदप्रताप वैदिक को किया गया याद

दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ में आयोजित स्मरण समारोह में जुटे तमाम दिग्गजों ने वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप को श्रद्धांजलि दी और उनसे जुड़े संस्मरण शेयर किए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक की प्रथम पुण्यतिथि पर दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) में स्मरण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, वरिष्ठ राजनयिक रणधीर जायसवाल, अलका मधोक, पूर्व राजनयिक विद्यासागर वर्मा,  श्याम जाजू, वरिष्ठ पत्रकार एच के दुआ, कोलकाता के बिशनु लोहिया, प्रो. बालादास घोषाल, प्रो. सुरिंदर जोधका, प्रो. नीलादरी भट्टाचार्य, प्रतिभा आडवाणी, प्रो. विमलेश कांति वर्मा, प्रो विजय झाम्बोलकर और मणिशंकर अय्यर समेत तमाम जाने-माने नाम जुटे और डॉ. वैदिक को याद किया।

डॉ. वैदिक को याद करते हुए आरिफ मोहम्मद खान का कहना था, ‘वे हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं और आज भी हमारे साथ हैं।’ श्रीमती प्रभा जाजु ने श्याम जाजु द्वारा रचित कविता पढ़ी।

इस अवसर पर डॉ. वैदिक की सुपुत्री प्रो. अपर्णा वैदिक ने कहा, ’डॉ. वैदिक के निजी दस्तावेज़ प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति, नई दिल्ली में जमा करा दिए गए हैं।’ उन्होंने वैदिक स्मृति न्यास के गठन की घोषणा भी की।

इस न्यास के तहत डॉ. वैदिक के जीवन के कार्यों को एकत्र किया जाएगा और उनके द्वारा लिखे हुए लेखों का संग्रह पुस्तक के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही डॉ. वैदिक के जन्म दिन 30 दिसंबर को एक व्याख्यान आयोजित किया जाएगा और सम्भवतः स्मृति ग्रंथ का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें उनके नजदीकी लोगों के संस्मरण आदि का संकलन होगा।

प्रो. अपर्णा वैदिक ने बताया कि वर्ष 2021 में डॉ. वैदिक ने सार्क क्षेत्र के लोगों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और समझ को बढ़ावा देने के लिए जनदक्षेस ट्रस्ट का गठन किया था, उस ट्रस्ट से उनका नाम अलग कर दिया है। केवल डॉ. वैदिक ही अपने असाधारण अनुभव और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के ज्ञान से इस कार्य को आगे बढ़ा सकते थे और अब उनके नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है।

प्रो. अपर्णा वैदिक ने बताया कि डॉ. वैदिक और उनकी पत्नी डॉ. वेदवती वैदिक की स्मृति में नई दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में चल रहे सामुदायिक पुस्तकालय का विस्तार किया जा रहा है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्थान योजित किया जा रहा है।


टैग्स डॉ. वेद प्रताप वैदिक श्रद्धांजलि प्रार्थना सभा स्मरण सभा
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago