होम / मीडिया फोरम / मां के निधन पर प्रसून जोशी ने उन्हें किया याद, लिखी दिल छूने वाली पोस्ट
मां के निधन पर प्रसून जोशी ने उन्हें किया याद, लिखी दिल छूने वाली पोस्ट
बता दें कि प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का रविवार को निधन हो गया है, उनकी याद में चार मई को होगी प्रार्थना सभा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड’ (CBFC) के चेयरमैन और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज गीतकार प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का रविवार को निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविार रात करीब तीन बजे उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। सुषमा जोशी का अंतिम संस्कार गुरुग्राम में रामबाग श्मशान भूमि में किया गया। करीब 85 वर्षीय सुषमा जोशी करीब एक महीने से बिस्तर पर थीं और कई बीमारियों से ग्रसित थीं।
सुषमा जोशी के निधन पर परिवार की ओर से चार मई 2022 को प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। अपनी मां के निधन पर प्रसून जोशी ने सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक संदेश पोस्ट किया है।
बड़ी कोशिश करके लिख रहा हूँ:
— Prasoon Joshi (@prasoonjoshi_) April 25, 2022
मेरी पूज्य माँ के निधन के समय प्रार्थना और संवेदना के लिए परिवार,मित्रों और मीडिया का हृदय से आभार।
माँ का जाना तोड़ देता है,पर बस यह सोच कर आँसू रोक लेने चाहिए कि शायद आसमान से माँ तुम्हें देख रही है और तुम्हें कभी रोने न देना उसके होने की शर्त है। pic.twitter.com/ZHrYTcljvx
बता दें कि सुषमा जोशी पॉलिटिकल साइंस की लेक्चरार थीं और उन्होंने तीन दशक से ज्यादा समय तक ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (All India Radio) के साथ काम किया था। इसके अलावा वह एक शास्त्रीय गायिका भी थीं।
टैग्स निधन प्रसून जोशी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सुषमा जोशी सीबीएफसी