होम / मीडिया फोरम / जनसुराज, आंदोलन से निकली पार्टी नहीं है: प्रशांत किशोर

जनसुराज, आंदोलन से निकली पार्टी नहीं है: प्रशांत किशोर

अगर जनसुराज का उम्मीदवार भी खराब लगे तो उसे भी वोट मत दीजिए लेकिन अच्छे आदमी को वोट दें। उन्होंने कहा कि आरजेडी का वोट शेयर 22 से 30 प्रतिशत के बीच है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago

पटना में आयोजित 'पंचायत आजतक-बिहार' के मंच से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार बिहार की जनता के पास एक विकल्प है। अगर जनता ने गलती की तो आने वाली पीढ़ी उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रत्याशियों की सूची में राज्य के सबसे बड़े वकील, डॉक्टर, शिक्षाविद, ईमानदार ब्यूरोक्रेट और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है।

जबकि उनके सामने बालू माफिया, शराब माफिया, भू माफिया, नरसंहार के आरोपी और दंगाई हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता को तय करना है कि उन्हें कैसा राज्य चाहिए। अब तक लोग कहते थे कि विकल्प नहीं है, लेकिन अब है।

उन्होंने कहा कि जनसुराज जीते ना जीते, बिहार जीतना चाहिए। अच्छे लोग जीतने चाहिए। उन्होंने कहा, हर सीट पर तीनों प्रत्याशियों को देखिए। एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज। तीनों का मूल्यांकन करें। अगर जनसुराज का उम्मीदवार भी खराब लगे तो उसे भी वोट मत दीजिए लेकिन अच्छे आदमी को वोट दें।

उन्होंने कहा कि आरजेडी का वोट शेयर 22 से 30 प्रतिशत के बीच है। अगर आरजेडी से 5 प्रतिशत वोट घटाकर जनसुराज को जोड़ दें तो तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जेडीयू को इस बार 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी। पिछली बार जेडीयू को 42 सीटें मिली थीं, अब वो और नीचे जाएंगे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago