होम / मीडिया फोरम / टेक जर्नलिस्ट प्रदीप पाण्डेय ने टाइम्स नाउ के साथ शुरू की नई पारी

टेक जर्नलिस्ट प्रदीप पाण्डेय ने टाइम्स नाउ के साथ शुरू की नई पारी

अपने कार्यकाल के दौरान प्रदीप पाण्डेय ने अमर उजाला की लगभग सभी बीट्स पर काम करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार प्रदीप पाण्डेय ने अमर उजाला से विदा लेने के बाद टाइम्स नाउ के साथ अपनी नई पेशेवर यात्रा शुरू कर दी है। अमर उजाला डॉट कॉम में उन्होंने लगभग आठ वर्षों तक सेवा दी और टेक्नोलॉजी बीट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। टाइम्स नाउ में भी वे टेक्नोलॉजी बीट की ही ज़िम्मेदारी संभालेंगे।अपने कार्यकाल के दौरान प्रदीप पाण्डेय ने अमर उजाला की लगभग सभी बीट्स पर काम करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया।

विशेष रूप से टेक्नोलॉजी, गैजेट, साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे जटिल विषयों पर उनकी पकड़ और लेखन शैली सराहनीय रही है। छपरा, बिहार के मूल निवासी प्रदीप पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (नोएडा कैंपस) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। अमर उजाला से पूर्व वे एस्ट्रोसेज डॉट कॉम और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पत्रकारिता में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें ‘40 अंडर 40’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से भी नवाज़ा जा चुका है, जिसे समाचार4मीडिया (एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago