होम / मीडिया फोरम / 27 साल बाद पुलिस को आया 'होश', संपादक के खिलाफ की ये कार्रवाई

27 साल बाद पुलिस को आया 'होश', संपादक के खिलाफ की ये कार्रवाई

संपादक समेत आठ लोगों के खिलाफ वर्ष 1992 में दर्ज किया गया था मामला

पंकज शर्मा 6 years ago

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पुलिस ने सोमवार की रात उर्दू अखबार ‘अफाक’(Aafaq) के एडिटर और मालिक गुलाम जिलानी कादरी (Ghulam Jeelani Qadri) को गिरफ्तार किया है। 27 साल पुराने मामले में टाडा (TADA) कोर्ट द्वारा जारी सम्मन के बाद कादरी की गिरफ्तारी की गई है।

बताया जाता है कि 62 वर्षीय कादरी को पुलिस ने सोमवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे उस समय गिरफ्तार किया, जब वे अपने ऑफिस से घर पहुंचे थे। जिलानी कादरी के छोटे भाई मोरिफत कादरी (Morifat Qadri) का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घर में अंदर नहीं जाने दिया और न ही कपड़े बदलने दिए।

कादरी के परिजनों के अनुसार, ‘पुलिस ने उन्हें बताया कि वर्ष 1992 में दर्ज मामले में कादरी फरार चल रहे थे।  इतने सालों तक कादरी रोजाना अपने ऑफिस जाते रहे, फिर कैसे कहा जा सकता है कि वे फरार चल रहे थे। इसके अलावा इसी मामले में दो अन्य पत्रकारों को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।’

पुलिस के इस कदम का विरोध जताते हुए कई पत्रकार कादरी के पक्ष में अदालत परिसर में एकजुट हुए। बता दें कि 1992 में कश्मीर में जब आतंकवाद चरम पर था, तब अखबारों के सर्कुलेशन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उस समय कादरी ‘जेएंडके न्यूज’ (J&K News) के नाम से न्यूज एजेंसी चलाते थे। उन पर उस दौरान आतंकवादी समूहों द्वारा जारी न्यूज और प्रेस रिलीज को पब्लिश करने का आरोप है। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साल 1992 में कादरी और आठ अन्य पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिनमें से तीन आरोपी ख्वाजा सनाउल्लाह, गुलाम अहमद सोफी और शबान वकील की मौत हो चुकी है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स गुलाम जिलानी कादरी अफाक उर्दू अखबार संपादक की गिरफ्तारी
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago