होम / मीडिया फोरम / पत्रकार बनाने का झांसा देकर महिला संग किया ऐसा काम, फिर यूं किया 'बदनाम'
पत्रकार बनाने का झांसा देकर महिला संग किया ऐसा काम, फिर यूं किया 'बदनाम'
दो आरोपियों में से एक पूर्व में कर चुका है अदालत में आत्मसमर्पण
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
महिला को पत्रकार बनाने का झांसा देकर उसका शोषण करने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में तथाकथित पत्रकार अजीम और उसके साथी हरिशंकर सोनी का नाम सामने आया था।
बताया जाता है कि दोनों आरोपियों ने पहले तो महिला को पत्रकार बनाने का झांसा देकर उसका शोषण किया और फिर उसका अश्लील फोटो व विडियो तैयार कर लिए। दोनों आरोपी अब अश्लील विडियो और फोटो के आधार पर महिला का शोषण कर रहे थे। बाद में आरोपियों ने महिला का अश्लील विडियो वायरल भी कर दिया था।
शोषण व ब्लैकमेलिंग की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अजीम पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अजीम की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे कादीपुर के मुडिला डीह इलाके से गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। दूसरा आरोपी हरिशंकर सोनी पूर्व में अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है। उसके खिलाफ थाना मोतिगरपुर में कुछ मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स शारीरिक शोषण ब्लैकमेल