होम / मीडिया फोरम / दरोगा संग मिलकर कथित पत्रकार ने रची थी खतरनाक साजिश, यूं उठा पर्दा

दरोगा संग मिलकर कथित पत्रकार ने रची थी खतरनाक साजिश, यूं उठा पर्दा

मशहूर चिकित्सक से दोनों आरोपियों ने वसूल लिए थे आठ लाख रुपए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

गोरखपुर के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक रामशरण दास को रेप के मामले में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दरोगा और कथित पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अब तक चिकित्सक से आठ लाख रुपए वसूल भी चुके थे। खास बात यह है कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दखल देना पड़ा था। उनकी फटकार के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जाता है कि रामशरण दास को राजघाट थाने की ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के इंचार्ज दरोगा शिव प्रकाश सिंह ने 16 मई को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया था। यहां दरोगा ने किसी ज्योति सिंह नामक महिला द्वारा पुलिस को दिया गया शिकायती पत्र दिखाया, जिसमें उसने डाक्टर पर रेप का आरोप लगाया था। इस शिकायती पत्र में ज्योति सिंह की ओर से कहा गया था वह इलाज कराने गई थी, जहां पर रामशरण दास द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

दरोगा ने इस शिकायत के आधार पर कार्रवाई का डर दिखाते हुए रामशरण दास को खूब धमकाया। इसके बाद प्रणव त्रिपाठी नामक कथित पत्रकार के साथ मिलकर दरोगा ने डॉक्टर को रेप के मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर केस रफा-दफा करने के नाम पर 8 लाख रुपए भी वसूल लिए।

धमकी व ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर डॉक्टर रामशरण दास ने परेशान होकर योगी आदित्यनाथ से मामले की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को फटकार लगाते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज के साथ कथित पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे।

आईजी के आदेश पर एएसपी रोहन प्रमोद बोत्रे मामले की जांच कर रहे थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात शिव प्रकाश सिंह और प्रणव त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया। ज्योति सिंह नामक महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, हालांकि उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए

 


टैग्स ब्लैकमेलिंग रामशरण दास शिव प्रकाश सिंह प्रणव त्रिपाठी
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

5 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago