होम / मीडिया फोरम / इस बड़ी उपलब्धि पर ब्रज प्रेस क्लब ने खिलाड़ियों का किया सम्मान
इस बड़ी उपलब्धि पर ब्रज प्रेस क्लब ने खिलाड़ियों का किया सम्मान
कानपुर में हुई प्रतियोगिता में 18 मेडल जीतकर लौटे हैं ब्रज के खिलाड़ी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में 18 मेडल जीतकर जनपद के खिलाड़ियों ने दूसरी बार यूपी चैम्पियन का खिताब बरकरार रखा है। इनमें दो स्वर्ण, चार रजत और 12 कांस्य सहित कुल डेढ़ दर्जन पदक जीतकर ब्रज के खिलाड़ी मथुरा लाए। कानपुर के ऑर्डिनेंस क्लब में संपन्न राज्य स्तरीय तलवारबाजी चैम्पियनशिप के विजेताओं को मथुरा में ब्रज प्रेस क्लब कार्यालय पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। यहां डीएम, एसएसपी, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जिले के गणमान्य हस्तियों ने उनके प्रदर्शन की सराहना की।
ब्रज प्रेस क्लब एवं तलवारबाजी संघ के जिलाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। जिला तलवारबाजी संघ के जिलासचिव विनोद शर्मा एवं कोच पवन शर्मा ने सभी का परिचय कराते हुए स्वागत किया। उन्होंने जिला क्रीड़ाधिकारी एस.पी. बमनिया और प्रशिक्षकों को इस सफलता का श्रेय देते हुए प्रशंसा की।
प्रतियोगिता में सब जूनियर अंडर-14 के बालिका वर्ग में कामना चौहान एवं सोनिया ने स्वर्ण और लकी जादौन ने कांस्य पदक जीता है। बालक वर्ग में सूरज सिंह ने रजत और सचिन ने कांस्य पदक जीता है। कैडेट्स अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रियंका पांडेय ने रजत, रेखा ने कांस्य, आंशू ने कांस्य, कशिश ने कांस्य, अरोमा ने रजत, नेहा ने कांस्य और अनुभा ने कांस्य पर कब्जा जमाया है। वहीं, बालक वर्ग में रुस्तम उस्मानी ने रजत, अक्षय ने कांस्य जीता है। जूनियर अंडर -20 बालिका वर्ग में वैदेही मिश्रा कांस्य, नीलम कुमारी कांस्य, बालक वर्ग में कीर्तन सिंह कांस्य और आशीष गौतम कांस्य पदक जीतकर लौटे हैं।
समारोह में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने जनपद की खेल प्रतिभाओं को निखारने में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने ब्रज की प्रतिभाओं पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिकरवार ने जनपद के खिलाड़ियों को सभी प्रकार के खेल संसाधनों की कमियां पूरी कराने का आश्वासन दिया। जनपद के आलाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता ए.एस.वाजपेयी देशभक्त ने की।
इस दौरान जिला सूचनाधिकारी विनोद कुमार शर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी वमनिया, विनीत गुप्ता, भाजपा नेता सुरेन्द्र प्रधान, कोच पवन कुमार शर्मा, अरुण कुमार, उमाशंकर, सत्यनारायण, राजू पंडित, जिला सूचना सहायक कर्मी नारायण सिंह, योगेश जादौन, मदन गोपाल शर्मा, मोहन श्याम रावत, गोविन्द भारद्वाज, महेश चन्द्र, अनिल अग्रवाल, श्याम जोशी, राजकुमार, बंटी आदि उपस्थित थे।
टैग्स कमलकांत उपमन्यु ब्रज प्रेस क्लब तलवारबाजी सम्मान समारोह