होम / मीडिया फोरम / राइजिंग भारत समिट में बोले पीयूष गोयल : अमेरिका का निशाना भारत नहीं
राइजिंग भारत समिट में बोले पीयूष गोयल : अमेरिका का निशाना भारत नहीं
पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी वे पहले नेता थे जिन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पुराने संबंधों को फिर से जीवित किया और अमेरिका के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राइजिंग भारत समिट में कहा कि यूएस टैरिफ के मुद्दे पर जो कर रहा है उसका निशाना भारत नहीं है। पीयूष गोयल ने सम्मेलन में कहा कि बेशक भारत पर अमेरिका को कोई टैरिफ लगाने की जरूरत नहीं थी क्योंकि दोनों देशों के बीच पहले से ही द्विपक्षीय व्यापार को लेकर बातचीत चल रही थी लेकिन अमेरिका ने इस मामले में किसी को नहीं बख्शा।
उन्होंने यह भी कहा कि यह एक फेयर ट्रेड का मामला है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत और यूएस के बीच जल्द ही इन अतिरिक्त टैरिफ्स को लेकर कोई समझौता हो जाएगा। रूस से सस्ते दाम पर तेल खरीदने को लेकर पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का यह निर्णय सिर्फ अपने हित में नहीं था, बल्कि इससे वैश्विक तेल कीमतों में गिरावट आई और पूरी दुनिया को मुद्रास्फीति से राहत मिली।
टैग्स