होम / मीडिया फोरम / यूपी सीएम की सोशल मीडिया टीम के सदस्य पार्थ की आत्महत्या मामले में उठी ये मांग
यूपी सीएम की सोशल मीडिया टीम के सदस्य पार्थ की आत्महत्या मामले में उठी ये मांग
उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग के अंतर्गत आने वाले मीडिया सेल में तैनात पार्थ श्रीवास्तव ने बीते दिनों लखनऊ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग के अंतर्गत आने वाले मीडिया सेल में तैनात पार्थ श्रीवास्तव ने बीते दिनों लखनऊ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के लिए पार्थ ने दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
इस मामले में चार दिन बाद इंदिरानगर थाने में पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई, जिसमें दो वरिष्ठ सहयोगियों को आरोपी बनाया गया था।
पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों से सोमवार को पूछताछ की, जिसमें कई राज सामने आए हैं। इसमें पार्थ के सुसाइड करने वाली रात में चैटिंग करने की पुष्टि हुई है। इस दौरान उसने रात को अपने दोस्तों को मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था ‘गुड बाय भाई’। कई दोस्तों ने रिप्लाई किया, तो पार्थ ने जवाब में लिखा कि जस्ट लीविंग।
पार्थ ने सुसाइड करने से पहले सुबह 4:56 पर अपने दोस्तों को मैसेज लिखा। कई दोस्तों से उसके खुदकुशी से पहले काफी देर तक बात करने के प्रमाण भी मिले हैं। एक दोस्त को लिखा कि, अगर कोई गलती हुई होगी तो माफ कर देना भाई। एक दोस्त को सुसाइड से एक दिन पहले 3 हजार रुपए ट्रांसफर भी किए, मदद करने के बाद पार्थ ने लिखा कि कोई बात नहीं...। पार्थ की दोस्तों से हुई चैटिंग की पुलिस जांच कर रही है।
पार्थ के दोस्त, रिश्तेदार और परिजनों को इस बात पर अभी तक भरोसा नहीं हो पा रहा है कि आखिर पार्थ जैसा लड़का ऐसा कदम कैसे उठा सकता है। पार्थ के दोस्त और रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर पार्थ का कैम्पेन शुरू कर दिया है।
वहीं इस बीच यूपी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष व मीडिया हाउस ‘पार्लियामेंट्री बिजनेस’ के ग्रुप सीईओ व मैनेजिंग एडिटर रोहित सक्सेना ने रोष जताया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वे बिना देरी किए हुए दोषियों को जेल भिजवाएं और पार्थ श्रीवास्तव के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में पचास लाख रुपए प्रदान करें।
टैग्स रोहित सक्सेना