होम / मीडिया फोरम / 'पाञ्चजन्य' के सहयोगी संपादक ज्ञानेंद्र बरतरिया का निधन
'पाञ्चजन्य' के सहयोगी संपादक ज्ञानेंद्र बरतरिया का निधन
साप्ताहिक समाचार पत्र 'पाञ्चजन्य' के सहयोगी संपादक ज्ञानेंद्र बरतरिया का निधन हो गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
साप्ताहिक समाचार पत्र 'पाञ्चजन्य' के सहयोगी संपादक ज्ञानेंद्र बरतरिया का निधन हो गया है। 28 जनवरी को तड़के करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। लगभग 10-12 दिन पहले उन्हें हार्टअटैक हुआ था, इसके बाद तत्काल उन्हें पूर्वी दिल्ली स्थित धर्मशिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार न होने के कारण उन्हें यहां से एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार शुरू हुआ और कुछ ही दिन पहले उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। इसके बाद भी कभी वे स्वस्थ महसूस करते थे और कभी अस्वस्थ। अंतत: उन्हें बचाया नहीं जा सका।
ज्ञानेंद्र बरतरिया बहुत ही वरिष्ठ पत्रकार थे। पाञ्चजन्य से पहले उन्होंने देश के प्रमुख हिन्दी चैनलों और अखबारों अपनी सेवाएं दी थीं। वे पिछले लगभग एक साल से पाञ्चजन्य में सहयोगी संपादक का दायित्व निभा रहे थे। उनके पास पत्रकारिता क्षेत्र का विशाल अनुभव था। सदैव हंसकर बात करने वाले ज्ञानेंद्र गंभीर विषयों को भी बहुत ही सरलता के साथ पाठकों के सामने रखने लिए जाने जाते थे।
ज्ञानेंद्र बरतरिया मूलत: मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले थे।उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी और दो बच्चे हैं।
टैग्स पत्रकार संपादक पाञ्चजन्य ज्ञानेंद्र बरतिया