होम / मीडिया फोरम / NUJ(I) ने उठाई मांग, सेवानिवृत्ति के बाद पत्रकारों को मिले इस योजना का लाभ
NUJ(I) ने उठाई मांग, सेवानिवृत्ति के बाद पत्रकारों को मिले इस योजना का लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ (इंडिया) का कहना है कि सेवाकाल के बाद पत्रकारों के लिए सामाजिक सुरक्षा जरूरत तो है ही, सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ (इंडिया) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक मांग पत्र लिखा है। इस पत्र में ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ (इंडिया) ने 60 साल से अधिक उम्र के पत्रकारों को आयुष्मान योजना के तहत शामिल कर उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा देने की मांग की है।
NUJ(I) के अध्यक्ष अशोक मलिक और महासचिव सुरेश शर्मा की ओर से लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि खबर पालिका में चौथे स्तंभ के रूप में देश की सेवा कर निवृत्त होने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को अन्य सुविधाओं के साथ-साथ आयुष्मान योजना का लाभ मिलना चाहिए।
पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में सेवाकाल के बाद पत्रकारों के लिए पेंशन अथवा सामाजिक सुरक्षा की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उनके लिए सामाजिक सुरक्षा जरूरत तो है ही, सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
इसके साथ ही इस पत्रकार संगठन द्वारा यह भी कहा गया है, ‘आप देश के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ आम आदमी के जीवन स्तर को उठाने के प्रयास में लगे हुए हैं। हम सब उस प्रयास में सहभागी होकर देश को विकसित राष्ट्र देखना चाहते हैं। ऐसे में सेवानिवृत्त हो चुके हमारे पत्रकार साथियों के लिए उपरोक्तानुसार सहयोग की अपेक्षा है।’
टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी एनयूजेआई नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट आयुष्मान भारत योजना