होम / मीडिया फोरम / NUJ(I) मनाएगा स्वर्ण जयंती वर्ष, आयोजन समिति में शामिल किए ये पत्रकार
NUJ(I) मनाएगा स्वर्ण जयंती वर्ष, आयोजन समिति में शामिल किए ये पत्रकार
देश में पत्रकारों का प्रमुख संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनयूजे-आई)’ अगले वर्ष जनवरी से अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश में पत्रकारों का प्रमुख संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनयूजे-आई)’ अगले वर्ष जनवरी से अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने जा रहा है। इसके लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और देश के जाने-माने पत्रकार अच्युतानंद मिश्र को इस आयोजन समिति का संयोजक बनाया गया है।
एनयूजे-आई के पदाधिकारी और समर्थक रहे देश भर के अन्य पत्रकार इस समिति में शामिल किए गए हैं। बताया जाता है कि यह समिति पूरे साल के आयोजनों का मार्गदर्शन करेगी। पहला आयोजन बड़े स्तर पर दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद साल भर संबंद्ध राज्यों में आयोजन होंगे, जिसकी रूपरेखा बनाई जा रही है।
एनयूजेआई के अध्यक्ष मनोज मिश्र और महासचिव सुरेश शर्मा की ओर से जारी बयान बयान में बताया गया है कि एनयूजे-आई स्वर्ण जयंती आयोजन के लिए बनी समिति में अच्युतानंद मिश्र संयोजक होंगे। समिति में के.एन गुप्ता, के.एन.मलिक, हिरण्मय कार्लेकर, राम बहादुर राय, राजेन्द्र शर्मा, प्रभात झा, बलबीर पुंज, बालमुकुंद भारती, श्याम खोसला, जी.के मोहंती, पी. के. राय, जगदीश उपासने, बलदेव भाई शर्मा, गुलाब बत्रा, आत्मदीप, उपाला लक्ष्मण, विजय क्रांति, प्रफुल्ल केतकर, आशुतोष भटनागर, हर्षवर्धन सक्सेना, अशोक मलिक, हेमन्त विश्नोई, रामभुवन सिंह कुशवाह, जीतेन्द्र तिवारी, सुश्री विचित्रा शर्मा, श्रीमती मनोरंजना और रवींद्र वाजपेयी को सदस्य बनाया गया है।
एनयूजे-आई अध्यक्ष मनोज मिश्र, महामंत्री सुरेश शर्मा और कोषाध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी समिति के पदेन सदस्य रहेंगे। एनयूजे-आई के पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों, संबद्ध राज्यों के अध्यक्ष व महामंत्री तथा प्रमुख नेताओं की एक संचालन समिति अलग से बनाई जा रही है। इसी प्रकार प्रदेशों में स्वर्ण जयंती आयोजन के लिए स्थानीय समितियों का गठन भी किया जा रहा है।
टैग्स नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एनयूजेआई NUJI स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति