होम / मीडिया फोरम / महिलाओं से बेहतर 'मल्टी टास्कर' कोई नहीं: राखी बख्शी

महिलाओं से बेहतर 'मल्टी टास्कर' कोई नहीं: राखी बख्शी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आईआईएमसी में हुआ हिंदी कार्यशाला का आयोजन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) द्वारा हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए ‘भारतीय लोक प्रशासन संस्थान‘ की संचार सलाहकार सुश्री राखी बख्शी ने कहा कि कार्यालयों में महिलाओं से बेहतर 'मल्टी टास्कर' कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में महिलाओं ने जिस तरह से अपनी क्षमता का परिचय दिया है, वो सभी के लिए मिसाल है।

सुश्री बख्शी ने कहा कि हम सभी को अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए। हमें हिंदी को किसी हीनभावना से नहीं, बल्कि सम्मान की भावना के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हिंदी बहुत ही व्यापक हो गई है। फेसबुक और लिंक्डइन जैसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब हिंदी में काम कर रहे हैं। यह हिंदी के बढ़ते प्रभाव और शक्ति का प्रतीक है।

महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए सुश्री बख्शी ने कहा कि महिलाओं को स्वयं को सक्षम बनाना चाहिए। यदि वे सक्षम होंगी, तभी वे दूसरों को सक्षम बना पाएंगी। महिलाओं के लिए शिक्षा बेहद आवश्यक है, क्योंकि शिक्षा से ही विवेक आता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सभी स्थितियों का डटकर सामना करना चाहिए।

इस मौके पर ‘आईआईएमसी‘ के डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह ने कहा कि महिलाएं पहले अंग्रेजी को ही प्राथमिकता देती थी। उन्हें लगता था कि अंग्रेजी से ही तरक्की होती है, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर शीर्ष पदों तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से ‘आईआईएमसी‘ महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में अधिक से अधिक कामकाज करने के लिए प्रेरित करना चाहता है।

कार्यक्रम का संचालन ‘आईआईएमसी‘ की छात्र संपर्क अधिकारी डॉ. विष्णुप्रिया पांडेय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन परामर्शदाता (राजभाषा) श्रीमती रीता कपूर ने किया।


टैग्स आईआईएमसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन भारतीय जनसंचार संस्थान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस राखी बख्शी गोविंद सिंह
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago