होम / मीडिया फोरम / एनडीटीवी से बोले नितिन गडकरी : यमुना में हवाई जहाज उतारेंगे
एनडीटीवी से बोले नितिन गडकरी : यमुना में हवाई जहाज उतारेंगे
मैं तो यमुना में हवाई जहाज उतारने की बात कर रहा था। यहां से हवाई जहाज उड़ेगा और ताजमहल के पीछे 13 मिनट में उतरेगा। ताजमहल देखेंगे फिर 13 मिनट में उड़कर वापस आ जाएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। इस बीच एनडीटीवी के सीनियर पत्रकार अखिलेश शर्मा संग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सक्लूसिव बात की। इस समय दिल्ली चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा बनी यमुना नदी को लेकर भी उन्होंने बात की।
उन्होंने कहा, बिल्कुल मेरा विश्वास है कि यमुना नदी साफ हो सकती है। मैं तो यमुना में हवाई जहाज उतारने की बात कर रहा था। यहां से हवाई जहाज उड़ेगा और ताजमहल के पीछे 13 मिनट में उतरेगा। दो घंटे वहां ताजमहल देखेंगे फिर 13 मिनट में उड़कर वापस आ जाएंगे।
दिल्ली में 5 फरवरी को यानी आज वोटिंग है और यमुना नदी की सफाई को लेकर एक दूसरे पर आरोपों का दौर भी लंबा चला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट पहले से काफी बढ़ा है। 2014 में हमारी सरकार आने के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर को खास तवज्जो मिली है। वॉटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्यूनिकेशन अगर ये चारों विकसित होंगे तो ट्रेड बिजेनस बढ़ेगा।
टैग्स