होम / मीडिया फोरम / इंडिया टुडे ग्रुप से विदाई लेकर एंकर निदा अहमद ने जॉइन किया ये चैनल
इंडिया टुडे ग्रुप से विदाई लेकर एंकर निदा अहमद ने जॉइन किया ये चैनल
इंडिया टुडे ग्रुप के हिंदी न्यूज चैनल ‘तेज’ को हाल ही में अलविदा कहने वाली न्यूज एंकर निदा अहमद ने अब अपनी नई पारी का आगाज कर दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
इंडिया टुडे ग्रुप के हिंदी न्यूज चैनल ‘तेज’ को हाल ही में अलविदा कहने वाली न्यूज एंकर निदा अहमद ने अब अपनी नई पारी का आगाज कर दिया है। वे अब ‘जी यूपी-उत्तराखंड ’ में एंकर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। उन्हें यहां प्रड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि वे अक्टूबर, 2018 से ‘तेज’ न्यूज चैनल की टीम हिस्सा थी। यूपी-उत्तराखंड के रीजनल न्यूज चैनल ‘समाचार प्लस’ से वे यहां पहुंची थीं। ‘तेज’ में वे सीनियर एसोसिएट प्रड्यूसर के साथ-साथ एंकरिंग की भी जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं। ‘समाचार प्लस’ में उन्होंने बतौर एंकर करीब दो साल काम किया।
निदा अहमद ने अपने करियर की शुरुआत क्राइम रिपोर्टर के रूप में की। 'तेज' और 'समाचार प्लस' के अतिरिक्त निदा 'ईटीवी नेटवर्क' और 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने यहां अगस्त 2015 से मई, 2016 तक एंकरिंग की भूमिका निभाई, जबकि इसके पहले निदा 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' से अपने करियर की शुरुआत बतौर असिसटेंट प्रड्यूसर की थी, जहां से ही उन्होंने एंकरिंग की बारीकियों को सीखा और क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाई।
आज निदा अहमद की गिनती मीडिया की उभरती तेज तर्रार एंकर में की जाने लगी है। समाजिक सेवा में भी निदा का योगदान हमेशा सराहनीय रहा है। गरीब बच्चों की मदद के लिये निदा को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। निदा अहमद को मीडिया इंडस्ट्री में भी काफी पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
टैग्स आजतक जी न्यूज पत्रकार एंकर निदा अहमद तेज न्यूज चैनल