होम / मीडिया फोरम / पत्रकार की गिरफ्तारी पर NHRC सख्त, असम DGP से मांगी रिपोर्ट

पत्रकार की गिरफ्तारी पर NHRC सख्त, असम DGP से मांगी रिपोर्ट

गुवाहाटी में एक पत्रकार को कवरेज के दौरान हिरासत में लिए जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए असम के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

गुवाहाटी में एक डिजिटल न्यूज पोर्टल के पत्रकार को कवरेज के दौरान हिरासत में लिए जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए असम के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस मामले में चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 मार्च 2025 को गुवाहाटी स्थित असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड के बाहर हुए धरने को कवर करने गए पत्रकार को पानबाजार थाने में बुलाकर हिरासत में लिया गया। बताया गया है कि पत्रकार ने बैंक में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर बैंक के प्रबंध निदेशक से सवाल पूछे थे, हालांकि हिरासत में लेने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।

आयोग ने कहा है कि यदि खबर में दी गई जानकारियां सही हैं तो यह मामला पत्रकार के मानवाधिकारों के उल्लंघन का प्रतीत होता है। इसी आधार पर NHRC ने असम सरकार के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी मांगी है।

धरने में अनियमितताओं की जांच की मांग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 25 मार्च को बैंक प्रबंधन में हुई कथित वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया था।

धरना स्थल से रिपोर्टिंग कर रहे डिजिटल न्यूज पोर्टल 'द क्रॉसकरंट' के चीफ रिपोर्टर दिलवार हुसैन मजूमदार को उसी रात हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। कई घंटे थाने में रखने के बाद उन्हें जमानत दे दी गई।

जमानत के बाद फिर हुई गिरफ्तारी

दिलचस्प बात यह रही कि जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले ही दिन उन्हें एक और मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। यह नया मामला खुद बैंक के प्रबंध निदेशक द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पत्रकार बैंक के दस्तावेज चुराने की कोशिश कर रहा था।

हालांकि, इस दूसरे मामले में भी 28 मार्च को गुवाहाटी की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी और अगले दिन वह रिहा हो गए।

इस पूरे घटनाक्रम ने प्रेस की स्वतंत्रता, पत्रकारों की सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें असम पुलिस की रिपोर्ट और NHRC की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago