होम / मीडिया फोरम / लॉकडाउन के बीच कुछ यूं जिम्मेदारी निभा रहे इस न्यूज पोर्टल के पत्रकार
लॉकडाउन के बीच कुछ यूं जिम्मेदारी निभा रहे इस न्यूज पोर्टल के पत्रकार
कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पिछले दिनों न्यूज नशा के रिपोर्टरों ने पुलिस को लॉकडाउन के दौरान शाहजहांपुर में हो रही शादी के बारे जानकारी दी थी। हालांकि इस शादी में सभी लोग मुंह पर मास्क पहनकर शामिल हो रहे थे, लेकिन शादी में कई लोग शामिल थे, जिससे लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का नियम टूट रहा था। न्यूज नशा के रिपोर्टर की खबर पर यूपी पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के अमेठी में लॉकडाउन के दौरान कुछ लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने गए हुए थे। देश में लॉकडाउन के समय धार्मिक स्थल भी बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में जब न्यूज नशा के रिपोर्टर ने देखा कि लॉकडाउन के समय मस्जिद में इतनी भीड़ है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई भी की।
इसके अलावा पिछले दिनों शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे युवक का शव मिला था। इसकी भी जानकारी न्यूज नशा के रिपोर्टर द्वारा पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात भी कही। पुलिस द्वारा इन खबरों पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करने को लेकर न्यूज नशा की टीम ने पुलिस को धन्यवाद भी दिया है।
वहीं, न्यूज नशा की ओर से लॉकडाउन के 21 दिनों तक शाम 6:00 बजे फेसबुक और यूट्यूब पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इसमें देश के तमाम लोगों को कोरोनावायरस से जुड़ी वर्तमान स्थिति के बारे में बताया जाता है। इसके साथ ही लोगों को कोरोनावायरस से बचने के लिए सुझाव भी दिए जाते हैं। इसी दौरान न्यूज नशा की फाउंडर और पत्रकार विनीता यादव ने यूट्यूब पर लाइव प्रसारण करते हुए कहा था कि देश में इस समय ऐसे हालात हो रखे हैं कि लोगों को अफवाह का शिकार होना पड़ रहा है, लेकिन अधिकारी भी बहुत सी गलतियां कर रहे हैं। यह सिर्फ इस वजह से हो रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों में समन्वय सही से नहीं बन पा रहा है।
विनीता यादव द्वारा सुझाव दिया गया था कि सभी मुख्यमंत्रियों को अपने प्रदेशों के अधिकारियों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करनी चाहिए। साथ ही कहा गया था कि प्रधानमंत्री को भी सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लगातार बातचीत करनी चाहिए, ताकि कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी पर सभी प्रदेश एक साथ बड़े कदम उठा सकें और कोरोनावायरस को रोक सकें। इस सुझाव पर मुहर लग चुकी है और प्रधानमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की है।
टैग्स विनीता यादव न्यूज नशा लॉकडाउन कोविड-19 कोरोनावायरस