होम / मीडिया फोरम / इस कार्यक्रम में जुटे शिक्षाविद, मीडिया की सफलताओं, चुनौतियां एवं उपलब्धियों पर हुई चर्चा

इस कार्यक्रम में जुटे शिक्षाविद, मीडिया की सफलताओं, चुनौतियां एवं उपलब्धियों पर हुई चर्चा

इसके साथ ही शोध पत्रों के माध्यम से मीडिया के तमाम स्वरूपों (सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के नंदग्राम स्थित ‘मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय’ में 29 मार्च को ‘द रोल ऑफ मीडिया इन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया: द जर्नी सो फॉर’ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में विद्वतजनों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन 1857 से 1947 एवं स्वतंत्रता के पश्चात मीडिया की सफलताओं, चुनौतियां एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही शोध पत्रों के माध्यम से मीडिया के तमाम स्वरूपों (सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

सेमिनार की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रदीप माथुर, चीफ एडिटर (AlignIndia News Portal) एवं विशिष्ट अतिथि संजय श्रीवास्तव, प्रोग्राम एग्जिक्यूटिव (ऑल इंडिया रेडियो) न्यू दिल्ली ने मीडिया के विभिन्न माध्यमों एवं वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

‘ऑल इंडिया रेडियो‘ में उद्घोषक और कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रतिमा शर्मा व ‘एमएमएच‘ कॉलेज में डीन (कॉमर्स विभाग) डॉ. मुकेश जैन ने कोविड-19 महामारी के समय समाज में व्याप्त भ्रांतियों के निराकरण व जनजागरूकता में मीडिया की सक्रिय भूमिका की विस्तृत जानकारी दी। सेमिनार के टेक्निकल सेशन में विशिष्ट अतिथि डॉ. सुगंधा, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव व अंजली सिन्हा उपस्थित रहीं। अंजली सिन्हा ने मीडिया के इतिहास व वर्तमान में मीडिया की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डॉ. रितुपर्णा भट्टाचार्य, नेहा माहेश्वरी व प्रियदर्शिनी द्वारा शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ‘सफलता’  के सीईओ और को-फाउंडर हिमांशु गौतम,  मीडिया कॉलेज NISCORT (New Institute of Social Communications, Research, and Training) की प्राचार्य डॉ. रितु दुबे तिवारी, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की प्रोफेसर आराधना एवं अग्रसेन पीजी कॉलेज सिकंदराबाद के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह उपस्थित रहे।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अर्चना वर्मा ने पौधे एवं स्मृति चिन्ह देकर सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्वेता शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में अकादमिक समूह एवं शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजीव वर्मा एवं गृह विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका ने संगोष्ठी का संयोजन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।


टैग्स राष्ट्रीय सेमिनार मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय मीडिया का महत्व
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago