होम / मीडिया फोरम / ‘MX Player’ की सीनियर वाइस प्रेजिडेंट मानसी श्रीवास्तव का निधन
‘MX Player’ की सीनियर वाइस प्रेजिडेंट मानसी श्रीवास्तव का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही थीं मानसी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
वीडियो स्ट्रीमिंग और वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स प्लेयर’ (MX Player) की सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (Content, Alliances, Syndication) मानसी श्रीवास्तव का निधन हो गया है। उन्होंने 25 दिसंबर को आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मानसी कैंसर से जूझ रही थीं।
बता दें कि मानसी करीब पांच साल से ‘एमएक्स प्लेयर’ से जुड़ी हुई थीं। इससे पहले वह एक डिजिटल स्टार्ट-अप और उससे पहले ‘Romedy Now’ व ‘Zoom’ में अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। मानसी श्रीवास्तव के निधन पर इंडस्ट्री के जाने-माने नाम सुनील लुल्ला ने एक पोस्ट के जरिये मानसी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
अपनी पोस्ट में सुनील लुल्ला ने लिखा है, ‘मानसी की मौत ने हम सभी को बहुत दुखी कर दिया है। उनकी मौत की खबर ने हमारे दिमाग को सुन्न कर दिया है। वह टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क में मेरी बेहतरीन कंटेंट प्रोग्रामिंग मैनेजर थीं। हमने काफी समय साथ काम किया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह मानसी की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। मानसी आप अमर रहें। आप हमेशा याद आएंगी।’
टैग्स निधन श्रद्धांजलि एमएक्स प्लेयर सुनील लुल्ला मानसी श्रीवास्तव