होम / मीडिया फोरम / MX Player की अनोखी पहल, चुनावी ‘दंगल’ में कुछ यूं निभा रहा अपनी भागीदारी

MX Player की अनोखी पहल, चुनावी ‘दंगल’ में कुछ यूं निभा रहा अपनी भागीदारी

देश में चुनाव बयार बह रही है। 17वीं लोकसभा के गठन के लिए दो चरणों में मतदान हो चुका है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

देश में चुनाव बयार बह रही है। 17वीं लोकसभा के गठन के लिए दो चरणों में मतदान हो चुका है। नई सरकार के गठन को लेकर मतदाताओं को वोटिंग के प्रति जागरूक करने में विभिन्न मीडिया संस्थान भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं और इसके लिए तमाम कैंपेन चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब देश का प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स प्लेयर’ (MX Player) भी शामिल हो गया है और चुनाव को लेकर अपने नवीनतम ऑफर #ElectionsOnMX की शुरुआत कर दी है।

यही नहीं, इसने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए एक बहुत ही मनोरंजक और रोचक रास्ता निकाला है। अपने चुनावी अभियान को गति देने के लिए ‘एमएक्स प्लेयर’ की ओर से मुंबई में 17 अप्रैल को कार्टर रोड पर प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक पेश किया गया। इसी तरह की मुहिम जुहू बीच, लोखंडवाला और रुइया कॉलेज के बाहर की गई।  

मुंबई के अलावा इसी तरह की गतिविधियां कुछ और बड़े शहरों जैसे चंडीगढ़, लखनऊ और दिल्ली में भी की जा रही हैं। इस प्लेटफॉर्म द्वारा किए जा रहे इलेक्शन कैंपेन में मुख्यत: तीन सेगमेंट हैं, जिसमें लाइव डिबेट्स, समसामयिक मुद्दों को लेकर लाइव स्ट्रीमिंग और कुछ हल्के-फुल्के हास्य के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बताया जाता है कि ‘एमएक्स प्लेयर’ पर सोमवार से शुक्रवार तक शाम सात बजे ‘किसकी सरकार’ कार्यक्रम पेश किया जा रहा है, जिसमें हास्य के अंदाज में लोगों को चुनाव से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। छह हफ्ते के इस कार्यक्रम में कुल 30 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे।  

इसके अलावा रोजाना शाम को साढ़े सात बजे ‘सवाल वोट का’ लाइव डिबेट शो भी किया जा रहा है। अपनी तरह के इस खास आयोजन में आप पहली बार आम आदमी को अपने संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि से विभिन्न मुद्दों पर लाइव डिबेट करते हुए देख सकते हैं।


टैग्स चुनाव 2019 एमएक्स प्लेयर नुक्कड़ नाटक
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago