होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे ‘मुंबई समाचार’ के डायरेक्टर मनचेरजी कामा
नहीं रहे ‘मुंबई समाचार’ के डायरेक्टर मनचेरजी कामा
कुछ समय से बीमार चल रहे थे कामा, शनिवार को ली अंतिम सांस
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘मुंबई समाचार’ (Mumbai Samachar) के डायरेक्टर मनचेरजी कामा (Muncherji Cama) का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
कामा तमाम चैरिटी के बोर्ड में थे और लोगों खासकर कमजोरों के शैक्षिक मानकों को बढ़ाने में विशेष रुचि रखते थे और गरीबों के लिए चिकित्सा उपचार प्रदान करने में मदद करते थे। बता दें कि ‘मुंबई समाचार’ ने एक जुलाई को ही अपनी स्थापना के 200वें साल में प्रवेश किया है।
दक्षिण मुंबई में ‘फोर्ट’ परिसर के बीचों-बीच स्थित ‘रेड हाउस’ नामक एक गहरे लाल रंग की इमारत में इस अखबार का दफ्तर है। इस अखबार को 1822 में पारसी विद्वान फर्दुनजी मर्जबान (Fardoonji Murazban) ने शुरू किया था। तमाम हाथों से होते हुए 1933 में इस अखबार का संचालन कामा फैमिली के हाथों में आया।
टैग्स निधन प्रिंट मुंबई समाचार मनचेरजी कामा