होम / मीडिया फोरम / MP Tak की ‘बैठक’ में मध्य प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के साथ संवाद
MP Tak की ‘बैठक’ में मध्य प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के साथ संवाद
यह मंच मध्य प्रदेश की राजनीतिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को एक साथ लाकर शासन, विकास और क्षेत्रीय मुद्दों पर स्पष्ट और सार्थक संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह का डिजिटल-फर्स्ट न्यूज प्लेटफॉर्म ‘MP Tak’ भोपाल में आठ जुलाई को अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘MP Tak बैठक’ का आयोजन कर रहा है। ‘MP Tak’ के अनुसार, यह बैठक ऐसा मंच है जो मध्य प्रदेश की राजनीतिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को एक साथ लाकर शासन, विकास और क्षेत्रीय मुद्दों पर स्पष्ट और सार्थक संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करता है।
इस कार्यक्रम में जिन प्रमुख वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है, उनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, खेल और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग शामिल हैं।
इनके अलावा ओबीसी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह, कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया, और ओलंपिक हॉकी कांस्य पदक विजेता विवेक सागर भी इस संवाद में भाग लेंगे। बैठक को सांस्कृतिक रंग देने के लिए प्रसिद्ध कवि जानी बैरागी और महेंद्र मधुर भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे।
‘Tak चैनल्स’ के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने इस पहल पर कहा, ‘MP Tak बैठक हमारे उस संकल्प का प्रतीक है, जिसमें हम मध्य प्रदेश के हृदय से उठती आवाज़ों को सामने लाने की कोशिश करते हैं। यह मंच राज्य की राजनीतिक और सांस्कृतिक ज़मीन से जुड़ा है। हमारा उद्देश्य है कि हम सीधे तौर पर प्रमुख नीति निर्माताओं से वे संवाद करें जो आम जनता के लिए मायने रखते हैं। दर्शकों से मिले भरपूर समर्थन से हमें और भी ऐसे मंच बनाने की प्रेरणा मिलती है जो नीति और जनता के बीच सेतु बनें और विश्वसनीय डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से स्थानीय मुद्दों को उजागर करें।’
टैग्स