होम / मीडिया फोरम / MCU और गोंडवाना विश्वविद्यालय ने मिलकर इस दिशा में बढ़ाए कदम

MCU और गोंडवाना विश्वविद्यालय ने मिलकर इस दिशा में बढ़ाए कदम

पत्रकारिता एवं संचार के क्षेत्र में शोध, पाठ्यक्रम निर्माण, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे दोनों विश्वविद्यालय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पत्रकारिता एवं संचार के क्षेत्र में शोध, पाठ्यक्रम निर्माण, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के विकास के लिए ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय‘ भोपाल और गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) के मध्य एमओयू हुआ। एमसीयू के कुलपति प्रो. केजी सुरेश और गोंडवाना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्रीनिवास वरखेड़ी के सान्निध्य में दोनों विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर प्रो. केजी सुरेश ने कहा, ’एमसीयू को एशिया का पहला पत्रकारिता विश्वविद्यालय होने का गौरव प्राप्त है। पत्रकारिता एवं संचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की विशेषज्ञता है। इस एमओयू के माध्यम से हम सघन वन्य क्षेत्र में संचालित गोंडवाना विश्वविद्यालय को अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में पत्रकारिता एवं संचार शिक्षा के प्रसार में सहयोग करेंगे।’ उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्रों में संचार के पाठ्यक्रम निर्माण, फैकल्टी एक्सचेंज एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम, विद्यार्थी विनिमय कार्यक्रम (स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम), आउटरीच प्रोग्राम और आधारभूत संरचना विकास के लिए एमसीयू गोंडवाना विश्वविद्यालय का सहयोग करेगा। इसके साथ की संस्थागत विकास में परामर्श देने की सहमति भी बनी है।

प्रो. केजी सुरेश के अनुसार,’इस एमओयू के माध्यम से हमारे छात्रों और शोधार्थियों को अनुसूचित जनजाति क्षेत्र की समस्याओं और विशेषताओं को समझने और इस क्षेत्र में शोध करने का अवसर प्राप्त होगा।’ उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय संचार के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शोधकार्य को बढ़ावा देंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विश्वविद्यालयों से अपेक्षा है कि वे नवोन्मेषी एवं समाजोपयोगी शोधकार्य को बढ़ावा दें। इस संकल्पना को लेकर दोनों विश्वविद्यालय काम करने वाले हैं। शोधार्थियों के अध्ययन एवं शोध कार्य के लिए दोनों संस्थाओं के मध्य रिसर्च स्कॉलर एक्सचेंज प्रोग्राम पर भी सहमति बनी है।

वहीं, गोंडवाना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि यह एमओयू बहुत महत्वपूर्ण है। लगभग एक वर्ष पहले गोंडवाना विश्वविद्यालय के एक समूह हो विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं में भेजा था, ताकि उनकी विशेषज्ञ का लाभ वनवासी क्षेत्र को मिल सके। इस क्रम में हम सबसे पहले माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के साथ एमओयू साइन कर रहे हैं। एमसीयू के सहयोग से हम वनवासी क्षेत्र में पत्रकारिता एवं संचार की शिक्षा का प्रसार-प्रसार कर सकेंगे।

इस अवसर पर एमसीयू के कुलसचिव डॉ. अविनाश वाजपेयी, डीन अकादमिक प्रो. पी. शशिकला, प्रवेश निदेशक डॉ. आशीष जोशी,गोंडवाना विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर डॉ. श्रीराम एस. कावले, कुलसचिव डॉ. अनिल चिताड़े,  मंगेश इंदपवार और प्रो. मनीष डी. उत्तरवार भी उपस्थित रहे।


टैग्स केजी सुरेश माखनलाल यूनिवर्सिटी कुलपति एमओयू एमसीयू वाइस चांसलर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय वीसी समझौता पत्र गोंडवाना यूनिवर्सिटी
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

8 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

7 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

7 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

8 hours ago