होम / मीडिया फोरम / राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को मातृशोक
राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को मातृशोक
वह 90 साल की थीं। रविवार की शाम जयपुर स्थित आदर्शनगर मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की मां कंचन देवी कोठारी का निधन रविवार की दोपहर हो गया। वह 90 साल की थीं। कंचन देवी राजस्थान पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश की धर्मपत्नी पत्नी थीं।
रविवार की शाम जयपुर स्थित आदर्शनगर मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में तमाम पत्रकारों समेत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।
टैग्स निधन गुलाब कोठारी राजस्थान पत्रिका श्रद्धांजलि कंचन देवी कोठारी पत्रिका समहू