होम / मीडिया फोरम / समस्याओं को उठाने के साथ उनका समाधान भी सुझाए मीडिया: प्रो. डॉ. गोविंद सिंह

समस्याओं को उठाने के साथ उनका समाधान भी सुझाए मीडिया: प्रो. डॉ. गोविंद सिंह

ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश 'भाईजी' की 8वीं पुण्यतिथि पर मीडिया परिसंवाद को संबोधित कर रहे थे ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ नई दिल्ली के डीन (अकादमिक) प्रो. डॉ. गोविंद सिंह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ नई दिल्ली के डीन (अकादमिक) प्रो. डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि आज की मीडिया समस्याओं की प्रस्तुति प्रधानता से करता है, लेकिन मीडिया को समस्याओं का समाधान तथा समाज को सजग करने की भी बात करनी होगी। मीडिया यदि खबरों की रिपोर्टिंग तत्व सार के साथ करे तो यह आने वाली पीढियों के लिए मार्गदर्शक ऐतिहासिक दस्तावेज बन जाएगा।

प्रो. डॉ. गोविंद सिंह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभाग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इन्दौर जोन के पूर्व संस्थापक ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश 'भाईजी' की 8वीं पुण्यतिथि पर ज्ञान शिखर, ओमशान्ति भवन में 'समाधान परक पत्रकारिता' विषय पर आयोजित मीडिया परिसंवाद को संबोधित कर रहे थे।

उनका कहना था, ‘पाश्चात्य पत्रकारिता घटनाओं को ज्यों का त्यों वर्णन करती है जबकि भारतीय पत्रकारिता घटनाओं में से तत्वसार के साथ में रिपोर्टिंग करती है जो कि अगली पीढ़ी के लिए इतिहास का अंग बन जाती है। एक शोध के अनुसार खबरों के प्रस्तुतिकरण के ढ़ंग से युवा वर्ग को समाचारों में सत्यता कम दिखने से प्रिंट मीडिया के बजाय सोशल मीडिया में ज्यादा विश्वास होने लगा है।’

इस मौके पर ’आईआईएमसी’ के पूर्व महानिदेशक प्रो. डॉ. संजय द्विवेदी ने भारतीय पत्रकारिता और पश्चिमी पत्रकारिता का अंतर बताते हुए कहा कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए जो अभ्यासक्रम बनाए गए, उनमें पश्चिमी पत्रकारिता के उदाहरण थे और हम वही अपने पाठ्यकमों में सिखा रहे हैं। इसलिए आवश्यकता है भारतीय संचार और संवाद परंपरा  के उदाहरण बताने की। प्रो. डॉ. संजय द्विवेदी का कहना था कि मीडिया के भारतीयकरण और समाज के आध्यात्मिकरण से इन संकटों का हल होगा। आजीविका के लिए पत्रकारिता के बजाय जीवन के लिए पत्रकारिता होनी चाहिए।

इन्दौर ज़ोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने पत्रकारिता में भय, चिंता, अवसाद और तनाव को समाप्त करने का समाधान बताया। उनका कहना था कि समाज में आत्मघात जैसी घटनाओं से उबरने के लिए मीडिया द्वारा मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने समाचार के साथ सदाचार प्रसारित करने वाली खबरें प्रकाशित करने का आह्वान भी किया। उन्होंने बताया कि नए वर्ष की शुरूआत में 5 जनवरी 2024 को प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी अभय प्रशाल में प्रातः सात बजे जनसमूह को संबोधित करेंगी। शिवानी दीदी के कार्यक्रम में प्रवेश एंट्री पास के द्वारा होगी।

इस अवसर पर दिल्ली से पधारे ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमार सुशांत ने कहा कि समाज में नकारात्मकता को खत्म करने के लिए मीडिया को जीवनोपयोगी प्रेरक बातों को प्राथमिकता देनी चाहिए। मीडियाकर्मी स्वयं के जीवन में भी आध्यात्मिकता को स्थान दें क्योंकि सभी समस्याओं का समाधान हमारे अंदर ही है।

इस अवसर पर इन्दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल एवं महासचिव नवनीत शुक्ला ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी ने सभी को योग की गहन अनुभूति कराई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मंच का संचालन नवभारत के समूह सम्पादक क्रांति चतुर्वेदी ने तथा आभार प्रदर्शन प्रेमनगर क्षेत्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शशि दीदी ने किया।


टैग्स गोविंद सिंह मीडिया परिसंवाद प्रो. डॉ प्रो. डॉ. संजय द्विवेदी
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago