होम / मीडिया फोरम / मार्कंड अधिकारी ने टीकाकरण से वंचितों के लिए बड़े पैमाने पर शुरू किया ये अभियान

मार्कंड अधिकारी ने टीकाकरण से वंचितों के लिए बड़े पैमाने पर शुरू किया ये अभियान

अब श्री अधिकारी ब्रदर्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मार्कंड अधिकारी एक बेहतरीन पहल शुरू की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन ही बचाव का एक बेहतर विकल्प है। लिहाजा सरकार की कोशिश है कि वह ज्यादा से ज्यादा भारतीयों के लिए वैक्सीन उपलब्ध करा सके। इस कड़ी में अब श्री अधिकारी ब्रदर्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मार्कंड अधिकारी एक बेहतरीन पहल शुरू की है। दरअसल, चल रही COVID-19 महामारी के बीच, मीडिया दिग्गज मार्कंड अधिकारी ने उन लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है, जो अभी तक टीका लगवाने (वैक्सीनेशन) से वंचित रह गए हैं।

श्री अधिकारी ब्रदर्स ग्रुप (सब ग्रुप) के ब्रॉडकास्टिंग व प्रॉडक्शन की पूरी टीम का टीकाकरण हो चुका है, जिसके बाद अब मार्कंड अधिकारी ने उन वंचितों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है, जो टीकाकरण का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं या वे लोग, जो तकनीकि चुनौतियों की वजह से स्लॉट को बुक करने में असमर्थ हैं। मुंबई के अंधेरी पश्चिम से भाजपा विधायक अमित साटम की मदद से ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

इस पहल को लेकर मार्कंड अधिकारी ने कहा, ‘निजी व्यक्तियों द्वारा टीकाकरण अभियान से लोगों का टीकाकरण कराने में मदद मिलेगी और सरकार का बोझ भी कम होगा। मुझे लगता है कि हर कॉरपोरेट को इस तरह के नेक काम के लिए आगे आना चाहिए और समाज को महामारी से छुटकारा दिलाना चाहिए।’

मार्कंड अधिकारी, सब ग्रुप के मीडिया और मनोरंजन के सभी कार्यक्षेत्रों जैसे- कंटेंट प्रॉडक्शन, ब्रॉडकास्टिंग, फिल्म प्रॉडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन, वीएफएक्स स्टूडियो, डिजिटल प्लेटफॉर्म और करंट अफेयर्स व न्यूज आर्म्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। इसके अलावा, वह बॉलीवुड मूवीज के प्रॉडक्शन से भी जुड़े हुए हैं।

इसके अतिरिक्त वह कॉमेडी चैनल ‘सब’ (SAB) के संस्थापक भी हैं। उनके नेतृत्व में ‘मस्ती’,  ‘दबंग’, ‘मैबोली’ जैसे सफल चैनल का संचालन भी किया जा रहा है। इसके अलावा, वह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म `गवर्नेंस नाउ’ को भी चला रहे हैं, जो एक सार्वजनिक मंच पर शासन-प्रशासन से संबंधित मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा रहा है और इस प्रकार से उन्होंने मीडिया सेगमेंट में भी अपनी जगह बनाई है।


टैग्स कोरोना मार्कंड अधिकारी अभियान टीकाकरण कोविडि-19 वैक्सिनेशन
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

12 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

11 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

12 hours ago