होम / मीडिया फोरम / भारतीय भाषाओं में पत्रकारिता के पाठ्यक्रम शुरू करेगी माखनलाल यूनिवर्सिटी: प्रो. केजी सुरेश

भारतीय भाषाओं में पत्रकारिता के पाठ्यक्रम शुरू करेगी माखनलाल यूनिवर्सिटी: प्रो. केजी सुरेश

हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में माखनलाल यूनिवर्सिटी में हुआ विशेष व्याख्यान। वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे ने कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता चाहिए तो पत्रकारों की चिंता करे समाज

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

हिंदी पत्रकारिता दिवस (30 मई) के उपलक्ष्य में 31 मई को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘हिंदी पत्रकारिता: अवसर एवं चुनौतियां’ विषय पर वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे ने कहा कि पत्रकार इसी समाज का अंग हैं। पत्रकार कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। समाज को उनके प्रति संवेदनशील होना चाहिए। यदि समाज को स्वस्थ पत्रकारिता चाहिए, तब उन्हें पत्रकारों की सुरक्षा और आर्थिक विषयों से लेकर अन्य सब प्रकार के बुनियादी प्रश्नों पर विचार करना चाहिए।

अतुल तारे ने कहा, ‘हिंदी पत्रकारिता को कहीं से चुनौती है तो वह हमारे अपने भीतर से ही है। हमें हिंदी पत्रकारिता को बचाना है तो हिंदी को बढ़ावा देना ही होगा। हम देखते हैं कि वर्तमान में हिंदी के राष्ट्रीय समाचारपत्रों में अंग्रेजी शब्दों का अनावश्यक उपयोग बढ़ गया है, यह रुकना चाहिए।‘ उन्होंने कहा कि राजसत्ता आज भी जिस भाषा की पत्रकारिता को मान्यता देती है, वह अंग्रेजी है, जबकि हिंदी पत्रकारिता का प्रसारण अधिक है। हिंदी पत्रकारिता के पाठक भी अधिक हैं और हिंदी में निकलने वाले समाचारपत्र भी सबसे अधिक हैं। इसके बाद भी हिंदी पत्रकारिता की अपेक्षा अंग्रेजी पत्रकारिता को वरियता दी जाती है। उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा की पत्रकारिता का विरोध नहीं है। सभी भाषाओं की पत्रकारिता के प्रति समान दृष्टि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में कुछ एक्टिविस्ट आ गए हैं, जिसके कारण पत्रकारिता अपनी दिशा भटक रही है।

कार्यक्रम में अतुल तारे का कहना था, ‘हमें यह विचार करना चाहिए कि आखिर हिंदी पत्रकारिता की नींव रखने वाले पं. जुगल किशोर शुक्ल की स्मृति में कोई स्मारक देश में क्यों नहीं है? उन्होंने यह भी प्रश्न किया कि इतने वर्षों से हमारा ध्यान इस ओर क्यों नहीं गया? ‘

वहीं, कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय के नए परिसर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत भारतीय भाषाओं को संरक्षण देने के लिए ‘भाषायी पत्रकारिता विभाग’ की स्थापना की जाएगी। इस विभाग में हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के साथ दक्षिण भारत की एक भाषा में भी पत्रकारिता का अध्ययन कराया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हम नए परिसर में पंडित जुगल किशोर शुक्ल की स्मृति में एक भवन का नामकरण कर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का प्रयास करेंगे। हमें नई भाषाएं सीखनी चाहिए, लेकिन हमें कभी भी अपनी भाषा के प्रति हीनभावना नहीं रखनी चाहिए। किसी भी विदेशी भाषा के प्रति लगाव रखने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हमारी अपनी भाषा सर्वोपरि रहनी चाहिए।‘

प्रो. केजी सुरेश ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में मातृभाषा के महत्व को रेखांकित किया गया है। उसे बढ़ावा दिया गया है। हम अपने विश्वविद्यालय में भाषायी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए नवाचार करेंगे। इस कड़ी में विश्वविद्यालय में भाषायी पत्रकारिता विभाग की स्थापना भी की जाएगी।‘ कुलपति ने बांग्लादेश के आंदोलन का उदाहरण देकर मातृभाषा की महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि 1971 में जब बांग्लादेश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई, तब मात्र एक नए देश के सृजन नहीं हुआ था बल्कि यह घटना मातृभाषा के महत्व को बताती है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शोध पत्रिका ‘मीडिया मीमांसा’ के नए अंक का विमोचन किया गया। यह शोध पत्रिका त्रैमासिक है, जो संचार एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में हो रहे शोधकार्यों को समाज तक ले जाने का माध्यम है। प्रो. सुरेश ने कहा कि मीडिया मीमांसा के माध्यम से शोध संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष डॉ. राखी तिवारी ने किया और आभार प्रदर्शन कुलसचिव प्रो. पवित्र श्रीवास्तव ने किया।


टैग्स केजी सुरेश कुलपति माखनलाल विश्वविद्यालय वाइस चांसलर वीसी अतुल तारे
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

21 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

23 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

37 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

59 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago