होम / मीडिया फोरम / ABP की टीम पर हमले के आरोपित ने उठाया गलत कदम, हो गई मौत

ABP की टीम पर हमले के आरोपित ने उठाया गलत कदम, हो गई मौत

दिल्ली पुलिस की टीम ने दो बदमाशों को किया था गिरफ्तार

पंकज शर्मा 6 years ago

दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर पर पिछले दिनों ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) चैनल की टीम पर हुई गोलीबारी की घटना के मामले में गिरफ्तार तैय्यब नामक एक बदमाश ने मंगलवार को साकेत कोर्ट परिसर की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान पुलिसकर्मी उसे अदालत में पेश करने ले जा रहे थे, इसी दौरान शाम करीब पांच बजे उसने फरार होने के लिए पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर छलांग लगा दी। गंभीर हालत में तैय्यब को ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’(एम्स) में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि आठ जून की रात ‘एबीपी न्यूज’ के रिपोर्टर सिद्धार्थ पुरोहित और कैमरामैन अरविंद कुमार पर यह हमला उस समय हुआ था, जब दोनों प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड को कवर करने के लिए ड्राइवर चंदर सेन के साथ ऑफिस की कैब से जा रहे थे। दक्षिण दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर पर रात करीब डेढ़ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। शक होने पर उन्होंने ड्राइवर से कार की स्पीड बढ़ाने को कहा। इसके बाद बदमाशों ने कार पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इनमें से एक गोली कार के दरवाजे पर लगी, दूसरी ने ड्राइवर की तरफ की खिड़की को नुकसान पहुंचाया, जबकि तीसरी किसी तरह निशाने से चूक गई।

बताया जाता है कि बदमाशों ने चैनल की टीम का करीब आधा किलोमीटर तक पीछा भी किया। लेकिन करीब एक किलोमीटर दूर जाकर चैनल की टीम ने पीछे मुड़कर देखा तो आरोपित वहां से गायब हो चुके थे। आरोप है कि पत्रकारों ने आईएनए मेट्रो स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इस घटना के बारे में बताते हुए मदद मांगी, लेकिन आसपास के थानों को सतर्क करने के बजाय पुलिसकर्मी मौके से चले गए। इस मामले में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आने पर दिल्ली पुलिस एएसआई जितेंद्र सिंह की सेवा समाप्त कर चुकी है।

बाद में पुलिस ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए बदमाशों की पहचान शाहदरा निवासी तैय्यब (23) और कबीर नगर निवासी शाहिद (20) के रूप में हुई थी। मंगलवार को हुए हादसे के दौरान तैय्यब को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेने के लिए प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स एबीपी न्यूज बारापुला फ्लाईओवर तैय्यब
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago