होम / मीडिया फोरम / राकेश टिकैत ने मीडिया को दी धमकी, बोले- बचना है तो साथ दो...
राकेश टिकैत ने मीडिया को दी धमकी, बोले- बचना है तो साथ दो...
छत्तीसगढ़ के राजिम में होने वाले किसान महापंचायत में शामिल होने रायपुर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने मीडिया को धमकी दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
छत्तीसगढ़ के राजिम में होने वाले किसान महापंचायत में शामिल होने रायपुर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने मीडिया को धमकी दी है।
उन्होंने मीडिया को धमकाते हुए कहा कि अगला टारगेट मीडिया हाउस है। उन्होंने कहा, 'आपको बचना है तो साथ देना होगा, वरना आप भी गए।
हमारा अगला टारगेट मीडिया हाउस है -राकेश टिकैत..
— Zee News (@ZeeNews) September 28, 2021
+ #ZeeNews के स्टिंग ऑपरेशन के बाद बौखलाए राकेश टिकैत #RakeshTikait #Media #FarmerProtest #TikaitExposed @VishalKalra_
अन्य Videos यहां देखें - https://t.co/ZoADfwSi4S pic.twitter.com/T98D5tXd32
इस दौरान राकेश टिकैत ने महापंचायत सहित अन्य सवालों पर कहा, 'बड़ी समस्या एमएसपी (MSP) की है, जो पूरे देश की है। वो भी यहां उठेगी और यहां की समस्या भी उठेगी। लड़ाई दिल्ली से भी है और यहां से कुछ न कुछ तो निकलेगा उसके खिलाफ भी है। जो समर्थन दिया है सो दिया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस (Congress) की सरकार है तो क्या हुआ? कुछ न कुछ तो यहां भी निकलेगा।'
न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून एवं तीनों कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित देशभर के हजारों किसान पिछले दस महीने से दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे हैं। इसी क्रम में 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ के राजिम में किसान महापंचायत है। देशभर से किसान नेता इसमें शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। किसान संयोजक मंडल के सदस्य सत्यवान भी इस महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि इस महापंचायत में जिले से करीब 5 हजार किसान शामिल होने की संभावना है।
टैग्स धमकी मीडिया हाउस किसान यूनियन लीडर राकेश टिकैत