होम / मीडिया फोरम / ‘कलम’ वेबसाइट की लॉन्चिंग डेट तय, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे शुभारंभ

‘कलम’ वेबसाइट की लॉन्चिंग डेट तय, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे शुभारंभ

‘प्रभा खेतान फाउंडेशन’ (Prabha Khaitan Foundation) दिल्ली में अपनी साहित्यिक पहल ‘कलम’ (kalam) की वेबसाइट लॉन्च कर रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘प्रभा खेतान फाउंडेशन’ (Prabha Khaitan Foundation) दिल्ली में सात मई को अपनी साहित्यिक पहल ‘कलम’ (kalam) की वेबसाइट लॉन्च कर रहा है। बता दें कि ‘कलम’ मातृभाषा से जुड़े साहित्य को समर्थन और प्रोत्साहित करने के लिए ‘प्रभा खेतान फाउंडेशन’ की अपनी तरह की अनूठी साहित्यिक पहल है। यह फाउंडेशन के बेहद महत्त्वपूर्ण कार्यक्षेत्रों में से एक है, जो भारत और विदेश में हिंदी साहित्य के दायरे को समृद्ध और व्यापक बनाने के लिए समर्पित है।

इस बारे में ‘प्रभा खेतान फाउंडेशन’ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने औपचारिक रूप से ‘कलम’ वेबसाइट का शुभारंभ करने पर सहमति जाहिर की है। वह सात मई को इस वेबसाइट का शुभारंभ करेंगे। बताया जाता है कि फाउंडेशन की कार्यकारी ट्रस्टी सुश्री अनिंदिता चटर्जी, अहसास वूमेन ऑफ उदयपुर की श्रद्धा मुर्डिया और अहसास

वूमेन ऑफ नोएडा की शिंजिनी कुलकर्णी ने इस बारे में ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात कर औपचारिक रूप से कलम वेबसाइट का शुभारंभ करने का अनुरोध किया था। इस अवसर पर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का हाथ से बना एक चित्र भी भेंट किया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘कलम’ का उद्देश्य हिंदी साहित्य को लोकप्रिय बनाने के साथ ही वरिष्ठ और युवा लेखकों, कवियों को उनके द्वारा सृजित साहित्य के साथ ही अपनी मातृभाषा के प्रति उनके प्रेम को उजागर करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। ‘कलम‘ ने वर्ष 2015 की गर्मियों में जयपुर और पटना शहर से अपनी यात्रा आरंभ की थी और तब से अब तक भारत और विदेश के 40 शहरों में 550 से अधिक सत्र आयोजित किए हैं। हिंदी साहित्यिक कृतियों का आनंद लेने वाले दर्शकों, पाठकों के साथ लेखकों के एक पसंदीदा बैठक के रूप में ‘कलम‘ के सत्र व्यावहारिक, प्रेरक, समृद्ध और आनंददायक होते हैं।

‘कलम’ की ब्रैंडिग और कम्युनिकेशन चीफ मनीषा जैन का कहना है, ‘कलम, प्रभा खेतान फाउंडेशन की बेशकीमती पहल है। यह भारत और विदेश के कई शहरों तक फैली है, जिसे वैश्विक पहुंच के साथ एक विशिष्ट, खास दर्शक वर्ग का सहयोग हासिल है। कलम के आकर्षक संवादात्मक सत्रों का फलक हिंदी साहित्य की पहुंच को बढ़ाने के साथ ही उसके दर्शकों को समृद्ध करता है। हर सत्र वरिष्ठ या युवा लेखक को साहित्य प्रेमियों से जोड़ने पर जोर देता है और लेखक की पुस्तकों और उनकी जीवन गाथाओं पर आधारित रोचक और जीवंत संवाद पर केंद्रित होता है।‘

बता दें कि प्रभा खेतान फाउंडेशन कोलकाता में स्थित एक गैर-लाभकारी ट्रस्ट है। प्रख्यात साहित्यकार, व्यवसायी और नारीवादी डॉ. प्रभा खेतान द्वारा स्थापित इस संगठन की आधारशिला साहित्यिक और सामाजिक-सांस्कृतिक पहल को निरंतर प्रोत्साहन के साथ वैश्विक मानचित्र पर एक सांस्कृतिक राजधानी बनाने की है। 


टैग्स लॉन्चिंग प्रभा खेतान फाउंडेशन कलम वेबसाइट ओम बिड़ला
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago