होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारिता में आ रहे बदलावों और नये माध्यमों की चुनौती पर इस कार्यक्रम में होगी चर्चा
पत्रकारिता में आ रहे बदलावों और नये माध्यमों की चुनौती पर इस कार्यक्रम में होगी चर्चा
स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के तत्वावधान में अगले महीने होगा तीन दिवसीय आयोजन, मुख्य सचिव ने किया कार्यक्रम के लोगो का विमोचन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के तत्वावधान में नवंबर में होने वाले ’भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ के लोगो का विमोचन ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती ने किया। 15, 16 एवं 17 नवंबर को होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में देश भर के 150 से अधिक प्रख्यात पत्रकार और संपादक सम्मिलित होंगे।
इस वर्ष यह आयोजन पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रहे बड़े बदलावों और नये माध्यमों की चुनौती पर केंद्रित होकर मुख्यरूप से ‘पारंपरिक मीडिया बनाम नया मीडिया‘ की थीम पर आधारित रहेगा। इस दौरान विचार-विमर्श के सत्रों के साथ कई विशिष्ट आयोजन भी होंगे।
इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, मनोज सिंह राजपूत, राजेश ज्वेल, राजेश राठौड़, गणेश एस.चौधरी, संजय रोकड़े, कमल कस्तूरी, आकाश चौकसे, रवि चावला, डॉ.अर्पण जैन, केके झा, नीलेश जैन, अंकित धुलधुए, अनिल चौधरी, गोपाल कोडवानी आदि उपस्थित थे।
टैग्स स्टेट प्रेस क्लब भारतीय पत्रकारिता महोत्सव मुख्य सचिव