होम / मीडिया फोरम / PRO के विरोध में एकजुट हुए पत्रकार, यूं जताया विरोध
PRO के विरोध में एकजुट हुए पत्रकार, यूं जताया विरोध
पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर उठाई कानूनी कार्रवाई की मांग
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
राजस्थान के धौलपुर में पत्रकारों के साथ जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार मीणा द्वारा किए गए अभद्र भाषा के विरोध में पत्रकारों ने एकजुट होकर एडीएम को ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन में बताया गया है कि एक नवंबर 2019 को पत्रकार और प्रशासन के बीच खेले गए मैच में पत्रकारों के अलावा अन्य लोगों के खेलने के संबंध में एक पत्रकार ने जब जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार मीणा से बात की तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पत्रकारों के अनुसार, पीआरओ का कहना था कि आज ही सब पत्रकार ऐसी तैसी करा रहे है।
इस संबंध में पत्रकारों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर पीआरओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विजय शर्मा, गजेंद्र कांदेल, राजेश रस्तोगी, निसार खान, जोगेंद्र सागर, दीपू वर्मा युसूफ खान, ओम प्रकाश वर्मा आदि पत्रकार मौजूद थे।
टैग्स पीआरओ जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार मीणा