होम / मीडिया फोरम / ‘नैतिक मूल्यों के ढहते महल को बचाने में पत्रकार अंगद के पांव बनें’
‘नैतिक मूल्यों के ढहते महल को बचाने में पत्रकार अंगद के पांव बनें’
फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना को आगरा मण्डल का अध्यक्ष व आलोक तनेजा को उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रांतीय समिति की बैठक रविवार को उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित गोयनका धर्मशाला में हुई। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के प्रत्येक जिलों के अलावा पंजाब से भी ग्रामीण पत्रकारों की भागीदारी रही।
इस मौके पर सौरभ कुमार का कहना था कि नैतिक मूल्यों के ढहते महल को बचाने में पत्रकार अंगद के पांव बनें। उन्होंने कहा कि समाज की रक्षा वही पत्रकार कर सकता है, जो खुद अपने परिवार को सशक्त तथा सुदृढ़ बनाता है। प्रदेश महासचिव देवी प्रसाद ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया तथा पीत पत्रकारिता से दूर रहते हुए निडर होकर सही तथ्यों को समाज के सामने लाने की बात की, वहीं पत्रकार उत्पीड़न पर एकजुट रहकर संघर्ष का आह्वान किया। इस अवसर पर फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना को आगरा मण्डल का अध्यक्ष बनाया गया। आलोक तनेजा को उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार सोंपा गया।
कार्यक्रम में तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए, जिनमें कुछ ने अपने अनुभव, कुछ ने कतिपय घटनाओं का उल्लेख, कुछ ने पत्रकारिता क्षेत्र में खुद के योगदान की चर्चा की तो कुछ ने आदर्श पत्रकारिता एवं मूल्यों के संरक्षण तथा बदलते दौर के साथ चलने की अपील की। वक्ताओं में प्रदेश के उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी, कैप्टन.वीरेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार द्विवेदी, महामंत्री डॉ केजी गुप्ता, राजेन्द्र सोनी, डॉ केजी गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमाशंकर चौधरी,जिलाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह के अलावा स्थानीय पत्रकारों में दैनिक जागरण के प्रभारी सतीश रघुवंशी तथा मर्द/विंध्यप्रसाद के सम्पादक सलिल पांडेय शामिल थे।
स्थानीय पत्रकारों में राजेन्द्र मिश्र 'अतृप्त' संजय दुबे, प्रदीप शुक्ल, राजू सिंह,वतन शुक्ल, रघुवर मौर्य भी उपस्थित रहे। आए हुए अतिथियों को मंडल अध्यक्ष हौशिला प्रसाद त्रिपाठी व राजेश अग्रहरि ने माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। बैठक का संचालन प्रांतीय संगठन मंत्री महेन्द्र सिंह ने किया।
टैग्स बैठक शंकर देव तिवारी सौरभ कुमार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन