होम / मीडिया फोरम / इस बीमारी ने निगल ली वरिष्ठ पत्रकार विशाल ठाकुर की जिंदगी
इस बीमारी ने निगल ली वरिष्ठ पत्रकार विशाल ठाकुर की जिंदगी
मंगलवार की सुबह उन्होंने दिल्ली में रोहिणी स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। दोपहर करीब एक बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
वरिष्ठ पत्रकार विशाल ठाकुर का निधन हो गया है। करीब 50 वर्षीय विशाल ठाकुर पिछले कुछ वर्षों से सांस की तकलीफ से जूझ रहे थे। मंगलवार की सुबह उन्होंने दिल्ली में रोहिणी स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विशाल ठाकुर के परिवार में पत्नी व दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी भी पत्रकार हैं और तमाम अखबारों में लिखती रहती हैं। विशाल ठाकुर लंबे समय तक दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ के संपादकीय विभाग में कार्यरत रहे थे। फिलहाल वह बतौर फ्रीलॉन्स अपना काम कर रहे थे।
विशाल ठाकुर के निधन पर तमाम पत्रकारों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है और ईश्वर से उनके परिवार को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
टैग्स श्रद्धांजलि पत्रकार का निधन विशाल ठाकुर