होम / मीडिया फोरम / पत्नी व बेटियों के सामने दिनदहाड़े बाइक सवार पत्रकार को चाकुओं से गोद डाला

पत्नी व बेटियों के सामने दिनदहाड़े बाइक सवार पत्रकार को चाकुओं से गोद डाला

कार सवार चार लोगों ने दिया वारदात को अंजाम। पुलिस को शक है कि निजी दुश्मनी के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

गुजरात के सूरत में परिवार के सामने दिनदहाड़े एक पत्रकार की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 37 वर्षीय जुनेद खान सूरत से पब्लिश होने वाले एक साप्ताहिक अखबार में काम करते थे।

रविवार की दोपहर जुनेद मोटरसाइकिल पर पत्नी व करीब दस, चार और ढाई वर्षीय तीन बेटियों के साथ रिश्तेदारों से मिलने शाहपुर वाड जा रहे थे। जुनेद की बेटियों की उम्र क्रमश: 10 साल, चार साल और सबसे छोटी की उम्र महज ढाई साल है।

जिलानी ब्रिज पर पीछे से एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जुनेद परिवार समेत सड़क पर गिर गए। इसी बीच कार से चार लोग निकले और जुनेद पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों मौके से फरार हो गए। मौके पर जुटे लोग तत्काल ही जुनेद को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को शक है कि निजी दुश्मनी के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित परिवार ने पुलिस को चार संदिग्धों के नाम बताए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


टैग्स पत्रकार की हत्या रोडरेज सूरत जुनेद खान पठान
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago