होम / मीडिया फोरम / उन्नाव में बदमाशों ने पत्रकार को गोली मारी, हालत गंभीर

उन्नाव में बदमाशों ने पत्रकार को गोली मारी, हालत गंभीर

हमले के पीछे का मकसद फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शनिवार को कुछ बदमाशों द्वारा एक पत्रकार को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर के मुताबिक पीडी नगर निवासी मन्नू अवस्थी (25) निजी चैनल में पत्रकार हैं। शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे मन्नू अवस्थी अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने शराब मिल के पास उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश उन्हें मृत समझकर फरार हो गए।

वहीं, गोली लगने से मन्नू अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके हाथ और कंधे में लगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को कॉल किया और मन्नू अवस्थी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर स्थित हेलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से 32 बोर का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने मन्नू अवस्थी की स्कूटी भी बरामद कर ली है और हमलावरों की तलाश करने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। हमले के पीछे का मकसद फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

वहीं, इस तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं कि मन्नू अवस्थी ने कुछ दिनों पहले भूमाफिया के खिलाफ खबर लिखी थी, जिसके बाद से उन्हें धमकियां मिल रही थीं। इस मामले में मन्नू अवस्थी ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस को अपनी जान का खतरा भी बताया था।

मीडिया रिपोर्ट्स में अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह के हवाले से कहा गया है कि मन्नू अवस्थी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही मन्नू अवस्थी को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई थी। हालांकि, मन्नू अवस्थी पर गोलीबारी के दौरान सुरक्षाकर्मी उनके साथ थे या नहीं, इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ने कोई जवाब नहीं दिया।


टैग्स पत्रकार घायल उन्नाव गोली मन्नू अवस्थी
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago