होम / मीडिया फोरम / राष्ट्रपति का अपमान करने पर जानी-मानी महिला पत्रकार को जेल

राष्ट्रपति का अपमान करने पर जानी-मानी महिला पत्रकार को जेल

तुर्की की एक जानी-मानी महिला पत्रकार को जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन का ऑन एयर अपमान करने के आरोप में वहां की एक अदालत ने यह कार्रवाई की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

तुर्की की एक जानी-मानी महिला पत्रकार को जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन का ऑन एयर अपमान करने के आरोप में वहां की एक अदालत ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने शनिवार रात 2:00 बजे जानी-मानी पत्रकार सेडेफ कबास (Sedef Kabas) को इस्तांबुल स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है। अदालत में पेश होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि तुर्की में राष्ट्रपति का अपमान करने के अपराध में एक से चार साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है। लेकिन हैरत की बात यह है कि तुर्की की अदालत ने मुकदमा चलाए बिना ही उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया है।

कबास पर आरोप है कि उन्होंने विपक्ष से जुड़े एक टीवी चैनल पर लाइव कार्यक्रम के दौरान एक कहावत के जरिए तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को टारगेट किया था।  

आरोप है कि कबास ने टेली1 चैनल पर कहा था, 'एक बहुत प्रसिद्ध कहावत है कि जिसके सिर पर ताज होता है वह समझदार हो जाता है। लेकिन जैसा कि हम देख रहे हैं यह सच नहीं है।'  उन्होंने कहा कि एक बैल के महल में घुसने से वह राजा नहीं बन जाता, बल्कि महल खेत बन जाता है। कबास ने बाद में इस कहावत को ट्विटर पर भी पोस्ट किया था।  

वहीं, एर्दोगन के मुख्य प्रवक्ता फहार्टिन अल्टुन ने महिला पत्रकार की टिप्पणियों को 'गैर-जिम्मेदाराना' बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'एक तथाकथित पत्रकार एक टीवी चैनल पर हमारे राष्ट्रपति का खुले तौर पर अपमान कर रहा है, जिसका सिवाय नफरत फैलाने के कोई दूसरा लक्ष्य नहीं है।'

अपने अदालती बयान में कबास ने राष्ट्रपति का अपमान करने के इरादे से इनकार किया। टेली1 चैनल के एडिटर मर्डन यानरदाग ने कबास की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक कहावत के लिए रात को 2 बजे उनकी गिरफ्तारी अस्वीकार्य है। यह रवैया पत्रकारों, मीडिया और समाज को डराने का एक प्रयास है।

 


टैग्स महिला पत्रकार तुर्की तुर्की राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago