होम / मीडिया फोरम / कोरोना ने छीन ली इंडिया टुडे ग्रुप के युवा पत्रकर नीलांशु शुक्ला की जिंदगी
कोरोना ने छीन ली इंडिया टुडे ग्रुप के युवा पत्रकर नीलांशु शुक्ला की जिंदगी
कोरोनावायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इससे संक्रमित लोगों की मौत हो रही है, वहीं तमाम लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोनावायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इससे संक्रमित लोगों की मौत हो रही है, वहीं तमाम लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। इस महामारी की चपेट में आकर अब तक कई पत्रकारों की भी मौत हो चुकी है। खबर है कि लखनऊ में ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप के सीनियर रिपोर्टर नीलांशु शुक्ला की कोरोना से मौत हो गई है। वह महज 30 साल के थे और ‘आजतक’ चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
बताया जाता है कि इस महामारी के लक्षण दिखाई देने पर उन्होंने पिछले दिनों अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जो पॉजिटिव आया था। कोरोना के संक्रमण की चपेट में आने पर उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उनका निधन हो गया। नीलांशु शुक्ला के निधन पर तमाम पत्रकारों ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल ने नीलांशु की मौत की खबर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए ईश्वर से उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
Shattered with the demise of our dear colleague and India Today’s Lucknow correspondent @neelanshu512 A terrible bout of Covid claimed the life of this intrepid 30 year old reporter. The entire team is plagued with grief. May God give strength to his family and friends. Om Shanti
— Rahul Kanwal (@rahulkanwal) September 1, 2020
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में नीलांशु के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि यूपी सरकार को नीलांशु शुक्ला के परिवार को आर्थिक मदद व सभी पत्रकारों को बीमा कवर देना चाहिए।
टैग्स श्रद्धांजलि पत्रकार की मौत कोरोनावायरस कोविड19 नीलांशु शुक्ला कोरोना से मौत