होम / मीडिया फोरम / कैंसर ने निगल ली ‘दूरदर्शन’ के युवा पत्रकार मसरूर फैजी की जिंदगी
कैंसर ने निगल ली ‘दूरदर्शन’ के युवा पत्रकार मसरूर फैजी की जिंदगी
वह करीब 11 साल से यहां कार्यरत थे और वर्तमान में ‘डीडी न्यूज’ (DD News) में एंकर कम करेसपॉन्डेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘दूरदर्शन’ (Doordarshan) के युवा पत्रकार मसरूर फैजी (Masroor Faizi) का निधन हो गया है। वह करीब 11 साल से यहां कार्यरत थे और वर्तमान में ‘डीडी न्यूज’ (DD News) में एंकर कम करेसपॉन्डेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। राष्ट्रपति के उर्दू में संदेशों को उन्होंने कई बार पढ़ा था।
करीब 35 वर्षीय मसरूर फैजी लंबे समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीच उनका ऑपरेशन भी हो चुका था। करीब दस दिन पहले हालत ज्यादा बिगड़ने पर मसरूर को दिल्ली में संगम विहार स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 19 सितंबर की शाम करीब छह बजे उनका इंतकाल हो गया।
मसरूर फैजी के परिवार में उनकी पत्नी, करीब छह वर्षीय बेटी और करीब ढाई वर्षीय एक बेटा है। मसरूर फैजी मूल रूप से समस्तीपुर (बिहार) के रहने वाले थे। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन उनके पैतृक गांव ले गए हैं, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
मसरूर फैजी के निधन पर तमाम पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और ईश्वर से उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
टैग्स डीडी न्यूज श्रद्धांजलि न्यूज एंकर पत्रकार का निधन मसरूर फैजी