होम / मीडिया फोरम / युवा पत्रकार मनीष श्रीवास्तव का दिल का दौरा पड़ने से निधन
युवा पत्रकार मनीष श्रीवास्तव का दिल का दौरा पड़ने से निधन
युवा पत्रकार मनीष श्रीवास्तव का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। करीब 38 वर्षीय मनीष श्रीवास्तव ने जयपुर (राजस्थान) के अस्पताल में अंतिम सांस ली।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार मनीष श्रीवास्तव का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। करीब 38 वर्षीय मनीष श्रीवास्तव ने जयपुर (राजस्थान) के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बेटे हैं।
बताया जाता है कि मनीष श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के टूंडला कस्बे के रहने वाले थे। करीब 20 साल से पत्रकारिता में सक्रिय मनीष लंबे समय से हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) में बतौर संवाद सहयोगी अपनी सेवाएं दे रहे थे। कुछ समय पहले उन्हें पेट में दर्द की शिकायत हुई थी।
जांच में लीवर में इंफेक्शन मिलने पर जयपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अभी भी वह इलाज के लिए जयपुर गए हुए थे। बुधवार को वहां मनीष को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।
मनीष श्रीवास्तव के निधन का समाचार सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन उनके शव को लेने के लिए जयपुर रवाना हो गए हैं। मनीष श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास टूंडला में किया जाएगा।
टैग्स श्रद्धांजलि पत्रकार का निधन दिल का दौरा मनीष श्रीवास्तव